-->
भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला के संयुक्त मोर्चा का बैठक संपन्न13 जून को निरसा एवं सिंदरी, 14 जून को टुंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय

भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला के संयुक्त मोर्चा का बैठक संपन्न13 जून को निरसा एवं सिंदरी, 14 जून को टुंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय



धनबाद: शुक्रवार को भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला के संयुक्त मोर्चा का बैठक जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजय भारती उपस्थित हुए।बैठक में हर घर जनसंपर्क अभियान के वातावरण निर्माण और कार्यकर्ताओं की कड़ी तैयार करने हेतु 13 जून 2023 को निरसा और सिंदरी विधान सभा में और 14 जून को टुंडी विधान सभा में संयुक्त मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।इसके पुर्व 31 मई,2023 तक सभी 18 मंडलों में इसी प्रकार संयुक्त मोर्चा का बैठक करने का निर्णय लिया गया।इसके लिए बैठक में प्रभारी नियुक्त किए गए। शुक्रवार की बैठक में भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अनवर हयात,किसान मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत उपाध्याय,जिला भाजपा महामंत्री निताय रजवार,मंत्री फिरोज दत्ता,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी,ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महादेव कुम्हार,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. जहीरूद्दीन अंसारी,युवा मोर्चा के महामंत्री गुड्डू सिंह,जग्गू साव,किसान मोर्चा के महामंत्री शंकर महतो, सरोज महतो,अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री नरेंद्र हरि, मिथुन रविदास,ओबीसी मोर्चा के महा मंत्री राजेश दास ,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री नीतू शंकर आदि उपस्थित थे।

0 Response to "भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला के संयुक्त मोर्चा का बैठक संपन्न13 जून को निरसा एवं सिंदरी, 14 जून को टुंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4