डॉ अरुण कुमार महतो को जैक सदस्य मनोनीत होने पर सम्मानित किया,,,,मांगों को लेकर जिक्टा का एक प्रतिनिधि मंडल संरक्षक की अध्यक्षता में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया
शनिवार, 20 मई 2023
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़
सिंदरी दिनांक 20-05 -2023 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कॉलेज सिंदरी में सम्मान समारोह सह जिक्ट्टा का जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ अरुण कुमार महतो को जैक सदस्य मनोनीत होने पर उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया साथ ही बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। इसके उपरांत प्रदेश जिक्टा के प्रधान संरक्षक अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष शासी निकाय एस पी एम इंटर कॉलेज सिंदरी को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह ने डॉ अरुण कुमार महतो को जैक सदस्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। इन्होंने जिकटा महासचिव को जिक्टा कार्यालय निर्माण हेतु भू स्थानांतरण पत्र समर्पित किया एवं जिक्टा को हर संभव मदद देने का वादा किया । जैक सदस्य बनाए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया साथ ही इंटर कॉलेजों के हित में हर संभव मदद करने का वचन दिया। इस कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित सदस्य केंद्रीय कमेटी के प्रधान महासचिव डॉ सुनील कुमार सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष राजाराम सिंह ने डॉ अरुण कुमार महतो को जैक सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उम्मीद जताई कि डॉ महतो के सदस्य बनने से इंटर कॉलेजों में आने वाली समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र होगा । इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद सचिव डॉ जितेंद्र कुमार बनर्जी उपाध्यक्ष यदुनाथ सिंह चौधरी कोषाध्यक्ष पी के ठाकुर ,संगठन सचिव का कार्तिक महतो प्रेस मीडिया प्रभारी मनोज कुमार महतो, श्री श्याम सुंदर पांडे प्राचार्य शिबू सोरेन इंटर कॉलेज आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस इस इस कार्यक्रम में निम्नलिखित मांगे रखी गई
1 इंटर कॉलेजों को अनुदान के बदले वेतनमान दी जाए।
2 इंटर कॉलेजों के नाम को विलोपित ना कर पूर्ववत रहने दिया जाए।
3 सेवा निर्वित शिक्षकों को सहायक शिक्षक की तरह सेवा निर्वित के समय सहायता राशि दी जाए।
4 निवृत्त शिक्षकों को भी कल्याण कोष से आकस्मिक सहायता राशि प्रदान की जाए।
उपरोक्त मांगों को लेकर जिक्टा का एक प्रतिनिधि मंडल संरक्षक की अध्यक्षता में माननीय महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में उप प्राचार्य एसपीएम कॉलेज सिंदरी वी पी सिंह धन्यवाद ज्ञापन किया। पिंकी सिंह ने मंच संचालन किया। इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी मुख्य रूप से मलय मंडल, संजय कुमार कुशवाहा , तापस बराल ,शालिनी मैडम प्रियंका मैडम ,रमा मैडम, सुदीप कुमार पाल, उमेश मिश्रा, राकेश कुमार ,अनिल बावरी ,पूरन सिंह ,सुकुमार चक्रवर्ती, शिवपूजन सिंह ,रूपा चक्रवर्ती ,पूनम कुमारी ,सावित्री बेबी गोपाल दिवस, जगदीश ,राकेश कुमार महतो ,राजकुमार प्रसाद समीर कुमार महतो ,आनंद चौधरी, सत्येंद्र नारायण, प्रणव पांडे तेंदुलकर भट्ट ,मेघनाथ महतो, राजू महतो, बिरजू महतो, राजेश महतो आदि शामिल थे।
0 Response to "डॉ अरुण कुमार महतो को जैक सदस्य मनोनीत होने पर सम्मानित किया,,,,मांगों को लेकर जिक्टा का एक प्रतिनिधि मंडल संरक्षक की अध्यक्षता में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया"
एक टिप्पणी भेजें