-->
झारखण्ड बोर्ड में उत्तीर्ण आए छात्र/छात्राओं को भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया सम्मानित।

झारखण्ड बोर्ड में उत्तीर्ण आए छात्र/छात्राओं को भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया सम्मानित।

धनबाद: बरवाअड्डा लोहारबरवा श्रीनिवास पानुरी चौक स्थित "मार्गदर्शन क्लासेस" में झारखण्ड बोर्ड में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओ के हौसला बढ़ाने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सिंदरी विधानसभा के  विधायक इन्द्रजीत महतो के धर्मपत्नी भाजपा नेत्री  तारा देवी सम्मिलित होकर सभी की हौसला बढ़ाये एवं उज्जवल भविष्य की कामना किये।

आयोजन का नेतृत्व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर साव के द्वारा किया गया। मौके पर मार्गदर्शन क्लासेस के ललन सर, अभिषेक सर, बसंत सर, संतोष सर, बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता अनूप चौधरी, प्रीतम महतो, शत्रुघ्न महतो आदि लोग उपस्तिथ हुए।

सम्मानित होने वाले में पायल कुमारी पुरे धनबाद जिले में टॉप टेन में शामिल हैं। मौके पर गणेश ठाकुर, आशीष दे, विनीत पॉल, ख़ुशी कुमारी, प्रकाश कुमार, अर्जुन कुमार, शिखा भारती वंदना आदि मौजूद थे।

0 Response to "झारखण्ड बोर्ड में उत्तीर्ण आए छात्र/छात्राओं को भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया सम्मानित।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4