केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र की कमेटी का विस्तार को लेकर बैठक
रविवार, 14 मई 2023
Comment
तीन उपाध्यक्ष एवं चार उप सचिव समेत 28 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए
बड़कागाँव संवाददाता
प्रदीप कुमार
बड़कागांव : विगत 28 अप्रैल को केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र की पुनर्गठन चुनाव के बाद रविवार को पंचायत भवन नयांटाड के सभागार भवन में कमेटी विस्तार को लेकर बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सोहनलाल मेहता एवं संचालन सचिव गिन्नी वर्मा ने किया। बैठक में 33 गांव से सभी नव चयनित 108 ग्राम प्रतिनिधियों ने अपना अपना परिचय दिया। तत्पश्चात कई अन्य बिंदुओं पर समाज की मजबूती को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, सचिव गिन्नी वर्मा एवं कोषाध्यक्ष सबुर महतो के द्वारा संयुक्त रूप से कमेटी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।जिनमें तीन उपाध्यक्ष लालमणि महतो, सुरेंद्र कुमार, श्यामनंदन किशोर, चार उपसचिव खेमलाल महतो, ज्ञानी महतो, किशोर प्रसाद दांगी, शंकर महतो, संगठन मंत्री धर्म नाथ महतो, उप संगठन मंत्री संतोष कु. महतो, कृत्यानंद महतो, प्रवक्ता नागेश्वर महतो, मीडिया प्रभारी ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बासमती कुमारी, उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, यशोदा देवी, गुड़िया देवी, महिला प्रकोष्ठ सचिव सेवंती कुमारी, उपसचिव गायत्री कुमारी, गीता देवी, पूनम कुमारी समेत 28 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।मौके पर अध्यक्ष सोहनलाल मेहता ने सभी नव चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में इमानदारी पूर्वक बढ़-चढ़कर कार्य करने की अपिल किया।
0 Response to "केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र की कमेटी का विस्तार को लेकर बैठक"
एक टिप्पणी भेजें