मुखिया संघ के अध्यक्ष सह ने फतेहपुर में अपने स्तर से पानी का टंकी भेजा
शुक्रवार, 26 मई 2023
Comment
संतोष कुमार नाला/जामताड़ा
नाला प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह नाला पंचायत के वर्तमान मुखिया अजीत मुर्मू ने पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए फतेहपुर गांव में अपने स्तर से पानी का टंकी भेजा जिससे फतेहपुर ग्रामवासी में खुशी का लहर है।मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष अजीत मुर्मू ने कहा कि विगत कई दिनों से हर पंचायत के मुखिया अपने स्तर से पानी की समस्या से जनताओं को छुटकारा दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं परंतु इतने धूप और गर्मी में जल स्तर बहुत नीचे हो जाने के कारण हर गांव में चापाकल रहने के बाबजूद भी चापाकल से पानी नहीं निकल रहा है। मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत मुर्मू अपने हर पंचायत के गांव में उपलब्ध चापाकलो का मरम्मती का काम भी करवा रहा है ,जिससे इस पानी की समस्या से छुटकारा पाया जा सके। आगे मुखिया अजीत मुर्मू कहते है की आज फतेपुर गांव में टंकी भेजे है,आगे भी हम जनाताओ के साथ खड़े रहेंगे।अपने स्तर से जितना भी हो सकेगा हम हरसंभव सहायता का प्रयास किए जायेगे ।इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू , वार्ड सदस्य महादेव मुर्मू z सुमन सोरेन ,पार्वती सोरेन, जयदेव हांसदा, हराधन हांसदा, निर्मल सोरेन ,सेविका हेम्ब्रम सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे।
0 Response to "मुखिया संघ के अध्यक्ष सह ने फतेहपुर में अपने स्तर से पानी का टंकी भेजा"
एक टिप्पणी भेजें