-->
दो मोटरसाइकिल टक्कर में  तीन गंभीर रूप से घायल दो की हालत नाजुक।

दो मोटरसाइकिल टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल दो की हालत नाजुक।



बड़कागांव / संवाददाता
प्रदीप कुमार


बड़कागाँव:- शुक्रवार को देर शाम 7:30 हजारीबाग रोड में स्थित लिखलाही घाटी के पास आपस में दो मोटरसाइकिल की टक्कर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल  सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 2 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज  के लिए हजारीबाग सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है। घायलों में कदमाडीह ग्राम निवासी 40 वर्षीय तुलसी महतो पिता स्वर्गीय इंदर महतो वहीं दो अन्य गंभीर घायल की पहचान भेलवारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

0 Response to "दो मोटरसाइकिल टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल दो की हालत नाजुक।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4