-->
20 सूत्री कार्यालय में जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

20 सूत्री कार्यालय में जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

संजय चौरसिया 🖋️
धनबाद: शुक्रवार को धनबाद जिला 20-सूत्री के तत्वाधान,मिश्रित भवन स्थित जिला 20-सूत्री कार्यालय में धनबाद जिला 20-सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में झारखंड के जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।मौके पर उपस्थित 20-सूत्री के सभी सदस्यों एवं कांग्रेस,झामुमो नेताओं ने उनके तैल-चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में धनबाद जिला 20-सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा गरीबों के मसीहा थे,उन्होंने आजादी की लड़ाई में नायक की भूमिका निभाते हुए अंग्रेजी हुकूमत को धूल चटाने के साथ-साथ झारखंड के अस्मिता,संस्कृति और जल-जंगल,जमीन के संरक्षक के रूप में अहम भूमिका निभाई,उन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया,आदिवासी समाज में आई नवचेतना के सूत्रधार,धर्म,साहस और शौर्य के प्रतीक जननायक भगवान बिरसा मुंडा का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और सामाजिक सद्भावना के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास झारखंड वासियों व देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे एवं उनका साहस और त्याग पूरे देश को अन्याय के विरुद्ध डट कर लडने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमशेर आलम,हराधन रजवार,राजू प्रमाणिक,रामप्रीत यादव,मनोज यादव,शकील अहमद,पप्पु कुमार तिवारी,शरीफ अंसारी,मनोज हाडी,टींकू अंसारी,जाबिर अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

0 Response to "20 सूत्री कार्यालय में जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4