-->
झारखंड महिला उत्थान  ने मनाया 21 वां स्थापना दिवस बुजुर्गों के बीच धोती व साड़ी का किया वितरण

झारखंड महिला उत्थान ने मनाया 21 वां स्थापना दिवस बुजुर्गों के बीच धोती व साड़ी का किया वितरण



विगत कई वर्षो के सुदूरवर्ती इलाके में  संस्था कर रही है अपनी सेवा: नीलम बेसरा

भानुमित्र संवाददाता।

हज़ारीबाग जिले के चुरचू प्रखण्ड के चुरचू पंचायत के लारा गांव के कुसूमडीह टोला में शनिवार को  झारखंड महिला उत्थान  के संयुक्त तत्वधान में 21 वां स्थापना दिवस पहलीबार मनाया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के संयुक्त रूप से उदघाटन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के सचिव नीलम बेसरा ने कहा की आज झारखंड महिला उत्थान इस जगह पे पर है इसका श्रेय चुरचू प्रखण्ड के आमजनों के लोगों को जाता है। यहां की महिला व पुरुषों का काफ़ी सहयोग रहा है। इन 21 वां स्थापना दिन आने में संस्था सचिव ने कहा की शुरुआत के समय से लेकर आज की दौर में आसमान जमीन का फ़ासला हो गया। यह संस्था जून माह वर्ष 2000 से जुड़कर लोगो को जागरूक करने का काम किया। शुरुआत के समय में हर गांव , हर टोला से लोगों को एक समूह में जुड़कर लोगों को जागरूकता करने का काम किया। शुरुआत दौर  में कई बड़ी - बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा इसके बावजूद यह संस्था क्षेत्र में शोषित वंचित लोगों के बीच लगातार काम करने का काम करते आ रही है। और अभी भी चुरचू प्रखण्ड कुल 12 गांव में पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है गांव गांव में लोगों को जागरूक के साथ-साथ संस्था के द्वारा भी लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावे बोकारो रामगढ़ ,खूंटी सहित कई अन्य जिला में काम कर रही है। वही कार्यक्रम में संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर दर्जन से भी अधिक बृद्ध महिला पुरुषों के बीच लूंगी  साड़ी व धोती का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य रामकिशोर मुर्मू ,  विस्थापित मोर्चा के सचिव सचिव मन्नू टुडू , समाजसेवी  प्राण फिलिप बेसरा ,चरही पंचायत पूर्व उप मुखिया सुनीता देवी , पास्टर संजीत कुमार , संजय  रविदास ,प्रकाश बेसरा , भगिया देवी , बिन्देश्वरी महतो , सरफराज आलम , मांझी हड़ाम शिबराम बेसरा ,जुगल बेसरा संतोष राम , चिंता तिग्गा फूलकुमारी तिग्गा ,उषा देवी ,कविता कुमारी ,मालती कुमारी ,मीणा देवी ,नमिशा मरांडी  सहित कई महिला - पुरुष व बच्चे आदि  शामिल थे।

0 Response to "झारखंड महिला उत्थान ने मनाया 21 वां स्थापना दिवस बुजुर्गों के बीच धोती व साड़ी का किया वितरण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4