सोनोत संथाल समाज के सदस्य स्व. रामकृष्ण मुर्मू की 27 वीं पुण्यतिथिमुकेश सिंह एवं लखन प्रमाणिक समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि
शुक्रवार, 2 जून 2023
Comment
धनबाद:शुक्रवार को सिन्दरी विधानसभा अन्तर्गत बलियापुर प्रखंड के गुलिटाॅड़ मोड़ मेंन झामुमो कार्यकर्ता एवं सोनोत संथाल समाज के सदस्य स्व: रामकृष्ण मुर्मू के 27वें पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में झामुमो धनबाद जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक एवं मुकेश सिंह द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक बताया कि स्व: रामकृष्ण मुर्मू एक जुझारू व्यक्ति थें।क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहते थें,दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में सोनोत संथाल समाज जब समाज में कुरीतियों के खिलाफ आन्दोलन कर रहें थें तब बलियापुर क्षेत्र में स्व: रामकृष्ण मुर्मू सक्रिय भूमिका निभाई थी।
वहीं जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि स्व: रामकृष्ण मुर्मू झामुमो के बलियापुर क्षेत्र में एक जुझारू कार्यकर्ता थें झारखण्ड आन्दोलन में इनकी अहम भूमिका थी साथ संगठन को क्षेत्र में मजबूत करने में इनके योगदान को हम सभी सम्मान करतें हैं एवं नमन: करतें हैं।मौके पर मुख्य रूप से झामुमो बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सूरजकांत सोरेन,बड़ादहा मुखिया बीडी महतो, इंग्लैंड रवानी,हीरो महतो, निर्मल रवानी सहित अन्य मौजूद थें।
0 Response to "सोनोत संथाल समाज के सदस्य स्व. रामकृष्ण मुर्मू की 27 वीं पुण्यतिथिमुकेश सिंह एवं लखन प्रमाणिक समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि"
एक टिप्पणी भेजें