विभिन्न संगठनों का दामन छोड़ 300 से भी ज्यादा मजदूरों ने जनता श्रमिक संघ का दामन थामा
शनिवार, 10 जून 2023
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़
झरिया: रागिनी सिंह के प्रति आस्था और विश्वास के साथ 300 से भी ज्यादा मजदूरों ने जनता श्रमिक संघ का दामन थामा। शनिवार को मजदूरों की सम्मान में बस्ताकोला विक्ट्री कोलियरी में स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह सम्मिलित हुई। रागिनी सिंह ने इस अवसर पर सभी मजदूरों को माला पहना कर जनता श्रमिक संघ में स्वागत किया।वहीँ अपने संबोधन में श्रीमती सिंह ने कहा कि मजदूरों की हक लड़ाई हमेशा लड़ते आई हूं आगे भी मजदूरों की हक लड़ाई लड़ती रहूंगी। जिस तरह से हमारे ससुर स्व. सूर्यदेव सिंह जीवित रहे उन्होंने मजदूरों की हक की लड़ाई ईमानदारी और सच्चाई से लड़ते थे।मैं भी मजदूरों की हक की लड़ाई पूरी निष्ठा के साथ उनकी आवाज बनकर लड़ती रहूंगी । जिस तरह मजदूर भाइयों ने जनता श्रमिक संघ पर आस्था और विश्वास जताया है उसके अनुरूप उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।मजदूरों पर किसी तरह कोई भी परेशानी हुई तो जनता श्रमिक संघ बर्दास्त नहीं करेगी। विक्ट्री कोलियरी में कार्यरत मजदूरों की जो भी समस्या है बीसीसीएल के सीएमडी से मिलकर उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल नोनिया और संचालन दिनेश पासवान ने की।
0 Response to "विभिन्न संगठनों का दामन छोड़ 300 से भी ज्यादा मजदूरों ने जनता श्रमिक संघ का दामन थामा"
एक टिप्पणी भेजें