आरजेडी सुप्रीमो लालु प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया
रविवार, 11 जून 2023
Comment
धनबाद: रविवार को राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालु प्रसाद यादव के 76 वां जन्मदिन के मौके पर धनबाद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनवरी खातून के नेतृत्व में हीरापुर स्थित रत्न बिहार होटल में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर राजद महिला अध्यक्ष अनवरी खातून ने कहा हर वर्ष की भांति इस बार भी हम पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिन बहुत ही खुशी और हर्षोल्लास के साथ के साथ मना रहे हैं और हम सब दुआ करते हैं लालू प्रसाद यादव हमेशा स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें और उनका आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे। मौके पर धनबाद राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनवरी खातुन, राजद प्रदेश महामंत्री हातिम अंसारी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष लाखपती सिंह, धनबाद महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ गुलाम समदानी, चानू कुमारी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी, मनीषा देवी, रवीना बानो, निराला पासवान, मुमताज अंसारी, नजराना खातून, दीपिका कुमारी, अजमेरी खातून, बदामी देवी, मो .आफताब के साथ राजद के दर्जनों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजुद रहें। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव के लंबी आयु को लेकर प्रार्थना भी की गयी ।
सिंदरी:लालु प्रसाद यादव के 76 वां जन्मदिन सिन्दरी स्थित पार्टी कार्यालय में धनबाद जिला अधाक्ष तारकेश्वर यादव के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर जिले भर से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटा और उनके लंबे उम्र की कामना की। वही इस अवसर पर सिन्दरी स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर में सैकड़ो लोगो को खाना भी खिलाया गया साथ ही कई राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए लोगो को सर्टिफिकेट भी दिया गया। इस अवसर पर धनबाद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी गरीबो के मसीहा है उनके बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में विकास की शुरुआत हुई उन्होंने गरीब गुरबों के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम किया। उनके रेल मंत्री कार्यकाल में रेलवे हमेशा मुनाफे में रही साथ ही यात्रियों के अलावे रेलवे कर्मचारियों को भी उन्होंने काफी सुविधाएं दी थी। आज हमलोग उनका जन्मदिन मना रहे हैं और ये कामना कर रहे है कि हमेशा उनका आशीर्वाद हमे मिलता रहे। वही उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में बिहार में हमारी गठबंधन की सरकार है जिसमे तेजस्वी यादव जी भी लालू जी के नक्से कदम पर चलकर काम कर रहे है। धनबाद में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए हम दिनरात काम कर रहे है। हमारे नेता और कार्यकर्ता पूरे धनबाद जिला में घूम घूम कर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे है। सिन्दरी स्थित पार्टी कार्यालय में हुए आज के कार्यक्रम में राजद के धनबाद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव के अलावे जयराम सिंह, शिवजी यादव, डी सी चौधरी, अजय पाण्डेय, मुकेश पांडेय, विनोद पासवान, इम्तियाज खान, विनोद कुमार यादव, राजू यादव, जोगिंदर यादव, विनोद मरांडी, राकेश यादव, राहुल यादव, ऋषिदेव यादव, संजीव यादव, अवधेष कुमार के साथ कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही इस अवसर पर आज पांच राजद पदाधिकारियों विनोद कुमार यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेश राउत को उपाध्यक्ष, हरिहर राय को महासचिव, जोगिन्दर यादव को महासचिव और इम्तियाज खान को सचिव पद का सर्टिफिकेट दिया गया।
0 Response to "आरजेडी सुप्रीमो लालु प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया "
एक टिप्पणी भेजें