-->
व्यवहार न्यायालय पाकुड़ न्याय सदन में हुआ मासिक लोक अदालत का आयोजन

व्यवहार न्यायालय पाकुड़ न्याय सदन में हुआ मासिक लोक अदालत का आयोजन


झालसा रांची के निर्देशानुसार आज शनिवार को मासिक लोक अदालत कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के अध्यक्षता  में  डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन से किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण,अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रफुल्ल कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री अजय कुमार गुड़िया,ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिल्पा मुर्मू, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री निर्मल भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश की उपस्थित में  सफल आयोजन किया गया।आज मासिक लोक अदालत में कुल नौ बेचो का गठन किया गया जिसमें सुलह समझौता के आधार पर चौबीस वादों का निष्पादन किया गया।साथ ही 52,33,000(बावन लाख तैतीस हजार रूपए) का समझौता किया गया।

0 Response to "व्यवहार न्यायालय पाकुड़ न्याय सदन में हुआ मासिक लोक अदालत का आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4