-->
मायुमो 21 अगस्त को नगर निगम का घेराव प्रदर्शन करेगी धनबाद नगर निगम नरक निगम बन गया:आनंद महतो

मायुमो 21 अगस्त को नगर निगम का घेराव प्रदर्शन करेगी धनबाद नगर निगम नरक निगम बन गया:आनंद महतो


धनबाद: शनिवार 29 जुलाई को मार्क्सवादी युवा मोर्चा की एक बैठक मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड पुराना बाजार में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो एवं संचालन जिला सचिव राणा चटराज ने की। बैठक में मुख्य रूप से मासस केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र नरक निगम क्षेत्र बन गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारी का प्रकोप जारी है। बरसात में यत्र - तत्र, नाली - नालियों में मच्छरों का प्रकोप जारी है।नगर आयुक्त को मक्खी - मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कर लोगों को राहत देना चाहिए था। लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।यहां तक कि निगम द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन का बिछाव या अन्य विकास के कार्यों में खोदे गए गड्ढे को भरने या मरम्मति करने में महीनों लगा देते हैं।जिससे क्षेत्र प्रदूषित होता चला जाता है l होल्डिंग टैक्स,पानी टैक्स साफ-सफाई टैक्स और कितने टैक्स आम जनता पर लगाए जाते हैं। इन्हीं सभी जनसमस्याओं को लेकर 21 अगस्त को नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया जाएगा। 
 बैठक में मुख्य रूप से मासस जिला उपाध्यक्ष सुभाष चटर्जी, किसान संग्राम समिति के अध्यक्ष ए एम पाल, विश्वजीत चटर्जी, राम लाल दा, संजय निंकुम आदि शामिल थे ।

0 Response to "मायुमो 21 अगस्त को नगर निगम का घेराव प्रदर्शन करेगी धनबाद नगर निगम नरक निगम बन गया:आनंद महतो"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4