आसाम में झारखंड गतका खिलाड़ीयों ने दिखाया जलवाउम्दा प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण,3 रजत और 7 कांस्य पदक जीते
सोमवार, 7 अगस्त 2023
Comment
धनबाद:आसाम के गुवाहाटी स्थित साई सेंटर के कर्मवीर नवीन चन्द्र बारडोलिया इंडोर स्टेडियम मे आयोजित 7वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप का 4 से 6 अगस्त तक शानदार आयोजन किया गया था।चैंपियनशिप की पूरी जानकारी देते हुए गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड की सचिव विद्या ने बताया की 4 अगस्त को चैम्पियनशिप का उद्घघाटन आसाम के राज्यपाल गुलाब चन्द्र कटारिया ने किया और इस अवसर पर स्थानीय विधायक, गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलजीन्दर सिंह तुर, आसाम गतका संघ के अध्यक्ष सह महासचिव,राष्ट्रीय कोडिनेटर दिलीप सिंह उपस्थित थे।आसाम की सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन कलाकारो ने किया साथ ही गतका का शानदार प्रदर्शन भी हुआ।गतका एसोसिएशन ऑफ झारखंड से 90 सदस्यीय दल इस प्रतियोगिता मे सम्मिलित हुई। जिसका नेतृत्व सचिव विद्या,बोकारो के राजीव सिंह धनबाद के रती कुमारी,पंचम शर्मा,पप्पू कुमार एवं पलामू के सुमित बर्मन ने किया।झारखंड गतका खिलाङीयों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत और समुह वर्ग मे 2 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक जीत कर झारखंड का मान बढाया।विजेता खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक अनामिका मेहता (सिंगल सोटी)।अंशिका कुमारी रोस नाग और अनामिका मेहता टीम सिंगल सोटी ने प्राप्त किया।रजत पदक विजेता में अंशिका वर्मा अग्रीया प्रियदर्शनी और हर्षिका रानी-टीम फरी सोटी।आर्यन पांडेय ,रिषुराज दांगी एवं शुभम सिंह -टीम फरी सोटी।आर्यन पांडेय- व्यक्तिगत फरी सोटीरहे। एवं कांस्य पदक विजेता में मोहन कुमार पांडेय व्यक्तिगत फरी सोटी काजल कुमारी-व्यक्तिगत सिंगल सोटी।माया कुमारी,श्रेया परीरा,रिषिका कुमारी- टीम सिंगल सोटी डी.कार्तिकेय व्यक्तिगत डेमो।शौर्य शंकर,राजवीर ठाकुर हर्ष राज-टीम सिंगल सोटी।शुभम कुमार यादव,विष्णु कुमार सिंह,शात्विक पांडेय आदित्य गुप्ता,देव कुमार राय,तरूण कुमार,रूझान,मंजीत कुमार साहु।रोहित कुमार श्रीवास्तव,रौशन कुमार सात्विक कुमार- टीम सिंगल सोटी रहे।
0 Response to "आसाम में झारखंड गतका खिलाड़ीयों ने दिखाया जलवाउम्दा प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण,3 रजत और 7 कांस्य पदक जीते "
एक टिप्पणी भेजें