
2024 में इंडिया की सरकार आने पर मोदी सहित उनके मंत्री घोटाले में जाएंगे जेल-राजेश रंजन
शनिवार, 26 अगस्त 2023
Comment
राजेश कुमार यादव
पाकुड़ :- सीएजी की रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मोदी सरकार महाघोटाला की सरकार है।अब तक सात बड़े घोटाले किये गए है।उपरोक्त बातें जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजीव रंजन ने पत्रकारवार्ता में कही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाक नीचे यह सब घोटाला किया जा रहा है।अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है।द्वारका एक्सप्रेस- वे में भारी धांधली की गई है। सड़क बनाने की कीमत अठारह करोड़ प्रति किलोमीटर से 250 करोड़ प्रति किलोमीटर पहुंचाई गई।आखिर इतने बड़े घोटाले किनके इशारे पर किये जा रहे हैं? अयोध्या डेवलोपमेन्ट प्रोजेक्ट में ठेकेदारों को गल्ले में अनुचित लाभ पहुंचाया गया।टोल नियमों का उलंघन एनएचए वन ने गलत तरीके से यात्रियों से 132 करोड़ रुपये वसूल लिए हैं।उन्होंने व्यंग कसते हुए कहा क्या देश विरोधी संस्था है कैग? जो सरकार के सारे खर्च का ऑडिट करती है? यह संस्था प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ साजिश रच रही है और उनकी नाक के नीचे हो रहे एक दो या तीन घोटाले नही बल्कि सात सात घोटालों को बेनकाब किया।राजीव रंजन ने मोदी सरकार को ललकारते हुए कहा कि जिस झूठी ईमानदार छवि का गला फाड़ फाड़ कर प्रधानमंत्री दंभ भरते हैं,वो ध्वस्त हो चुकी है।मोदी सरकार में घोटाले ही घोटाले हैं और अब पूरा सच देश के सामने आ रहा है।लोग मोदी के भ्रष्टाचार के बारे में बात करने लगे हैं।उन्होंने का कैग ने एक बड़ा घोटाला उजागर करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना में भी करोड़ों अरबों का घोटाला किया है।उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस देश को अंग्रेजों से आज़ाद कराने में हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई सभी जाति का खून लगा है।सभी ने कुर्बानी दी है।लेकिन मोदी सरकार की नफरत ने एक दूसरे को दुश्मन बनाने में लगे है।संसद भवन में धार्मिक नारे लगाए जा रहे हैं।मजहब के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं।क्योंकि मोदी सरकार के पास दूसरा कोई भी मुद्दा नही है।इंडिया की सरकार 2024 में बन रही है।सरकार बनते ही मोदी और उनके मंत्री जेल जाएंगे।मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार,प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक,कांग्रेस के वरीय नेता सेमीनुल इस्लाम,शाहीन परवेज,बबलू भगत सहित काफी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
0 Response to "2024 में इंडिया की सरकार आने पर मोदी सहित उनके मंत्री घोटाले में जाएंगे जेल-राजेश रंजन"
एक टिप्पणी भेजें