-->
21 अगस्त को नगर निगम कार्यालय घेराव को लेकर जगह-जगह बैठक... नगर निगम अपना दायित्व को समझें: आनंद महतो

21 अगस्त को नगर निगम कार्यालय घेराव को लेकर जगह-जगह बैठक... नगर निगम अपना दायित्व को समझें: आनंद महतो


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: शनिवार को मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी धनबाद नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न जाएगा जैसे मनइटांड़ बस्ती,सरायढाला,भूली, पुटकी, कतरास में बैठक किया।इस बैठक का उद्देश्य आगामी 21 अगस्त को नगर निगम कार्यालय घेराव को लेकर था।बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धनबाद नगर निगम अपने दायित्व को समझे,नगर निगम क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। निगम क्षेत्र के 54 वार्डों में अधिकांश वार्डो की सुलभ शौचालय कचरे के ढेर में खड़ा है। साफ-सफाई का अभाव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शहरी क्षेत्रों के पुराना बाजार, स्टेशन मोहल्ला, झरिया के कपड़ा पट्टी, बर्तन पट्टी, सोना पट्टी, सब्जी पट्टी, कुसुम बिहार आदि क्षेत्रो में स्वच्छता की सबसे बड़ी समस्या है। जहां-तहां कचरे का अंबार लगा हुआ है। बरमसिया आम तालाब की खुदाई के रास्ते को तोड़ दिए जाने के कारण आम जनता को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। निगम के कोलियरी क्षेत्रों की दुर्दशा काफी दयनीय है। नये सड़क बनते हैं और दो माह में सड़क टूटना शुरू हो जाता है। प्रधानमंत्री की घर-घर शौचालय योजना धरातल में कहीं नजर नहीं आता है। अधिकांश शौचालय की गुणवत्ता सही नहीं रहने कारण बंद पड़ा हुआ है।सर्वे किया जाए तो अभी भी आम जनताओं से शौचालय काफी दूर है। नगर निगम की दुर्दशा एवं जन समस्याओं की निदान को लेकर 21 अगस्त को धनबाद नगर निगम कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष पवन महतो,सचिव राणा चट्टराज, आनंदमई पाल,निरंजन महतो देवीलाल महतो,सतनारायण कुमार,डीएन महतो,मणिलाल महतो,मुकेश महतो, सृष्टि महतो,महादेव महतो,पांडू महतो,आदि लोग शामिल थे।

0 Response to "21 अगस्त को नगर निगम कार्यालय घेराव को लेकर जगह-जगह बैठक... नगर निगम अपना दायित्व को समझें: आनंद महतो "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4