-->
चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के लिए हमारे वैज्ञानिकों को सैल्यूट: उदय प्रताप सिंह

चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के लिए हमारे वैज्ञानिकों को सैल्यूट: उदय प्रताप सिंह


धनबाद: चांद के सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाइयां दी है और उन्होंने कहा भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 का चांद के साउथ पोल में लैंडिंग का पूरा देश खुशियां मना रहा है और साथ ही पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। देश के वैज्ञानिकों ने हम सभी भारतीयों का गौरव और मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। इस उपलब्धि को स्वर्ण अक्षरों में लिखने वाले सारे इसरो के वैज्ञानिकों के माता-पिता भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने ऐसे विलक्षण पुत्रों को जन्म दिया जिन्होंने स्वर्ण अक्षरों में भारत का नाम रोशन किया है। हम सभी भारतीयों का चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग की सफलता पर सारे वैज्ञानिकों को सैल्युट है। अब वह दिन दूर जब भारत विज्ञान, तकनीक, कृषि समेत अन्य क्षेत्र में नवीनतम कामयाबियों को हासिल कर भारत शीघ्र विश्व गुरु बनेगा।

0 Response to "चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के लिए हमारे वैज्ञानिकों को सैल्यूट: उदय प्रताप सिंह"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4