-->
हाड़ी जाती समाज सुधार समिति ने चंद्रयान 3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को किया नमन

हाड़ी जाती समाज सुधार समिति ने चंद्रयान 3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को किया नमन


धनबाद: हाड़ी जाती समाज सुधार समिति समिति ने चांद के सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर रविवार को रणधीर वर्मा चौक पर तिरंगा लहराकर, मिठाइयां बांटकर एवं आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। हाड़ी जाति समाज सुधार समिति के युवा विंग काफी उत्साहित थे। समाज के अध्यक्ष राजू हाड़ी ने इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाइयां दी और उन्होंने कहा भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 का चांद के साउथ पोल में लैंडिंग से पूरे विश्व में अपना वर्चस्व जमाया है। देश के वैज्ञानिकों ने हम सभी भारतीयों का गौरव और मान पूरे विश्व में बढ़ाया है तथा युवा वैज्ञानिकों को आगे इससे भी बढ़कर शोध करने के लिए प्रेरित किया है। इस सफलता से हमारे देश के युवा पीढ़ी काफी उत्साहित है और विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं के लिए यह एक बहुत बड़ा प्रेरणा स्रोत सफलता है और भविष्य में हमारे वैज्ञानिक विज्ञान समेत अन्य क्षेत्रों में हिंदुस्तान पूरे विश्व में अपना झंडा गाड़ेंगे। अब वह दिन दूर जब भारत विज्ञान, तकनीक, एवं अन्य क्षेत्रों में पूरा विश्व हमारे वैज्ञानिकों के तकनीको को सलाम करेगी। रणधीर वर्मा चौक में अध्यक्ष राजु हाड़ी, महासचिव बुचु हाड़ी, जिला प्रवक्ता कार्तिक हाड़ी, कार्यलय सचिव नारायण हाड़ी,उपकोषाध्यक्ष मनु हाड़ी, मीडिया प्रभारी अमित हाड़ी, संघठन सचिव डब्लू हाड़ी, उपसंघटन सचिव संजय हाड़ी, बादल हाड़ी, युवा अध्यक्ष अमित किशोर हाड़ी, संगठन सचिव भरत हाड़ी, महासचिव अजय हाड़ी, उपाध्यक्ष मनोज हाड़ी, संगठन सचिव संतोष हाड़ी, सचिव दिनेश हाड़ी, दीपक हाड़ी, राजू हाड़ी, झरिया प्रखंड अध्यक्ष राहुल हाड़ी, रमन हाड़ी, विकास हाड़ी, राजा हाड़ी, सिद्धार्थ हाड़ी, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

0 Response to "हाड़ी जाती समाज सुधार समिति ने चंद्रयान 3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को किया नमन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4