रागिनी सिंह ने सत्येंद्र कुमार सिंह को जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया
बुधवार, 30 अगस्त 2023
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:गुरुवार को जनता मजदूर संघ को त्यागकर आए हुए सत्येंद्र कुमार सिंह को जनता श्रमिक संघ में केन्द्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह ने अपने आवास सिंह मैंशन में सत्येंद्र कुमार सिंह को मनोनयन संबंधित पत्र दिया। सत्येंद्र कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह व उनकी टीम ने रागिनी सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित कर धन्यवाद दिया। वही दूसरी ओर इ.जे एरिया अंतर्गत भौंरा ग्रुप के क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया ज़हां संघ की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह के द्वारा कमेटी गठन का पत्र भौंरा ग्रुप के नवनियुक्त क्षेत्रीय सचिव शिवकुमार यादव व उनकी टीम को सौंप दिया। नवगठित भौंरा ग्रुप कमेटी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रागिनी सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए धन्यवाद दिया। बताते चले कि इन दिनो भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह में आस्था व्यक्त कर लगातार लोग जुड़ रहे है कई औरों ने इच्छा जताई है फिर चाहे वो मजदूर वर्ग के लोग हो या राजनैतिक दल सभी को रागिनी सिंह पर पूर्ण आस्था और विश्वास दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं जनता श्रमिक संघ में जुड़ रहे हैं।
0 Response to "रागिनी सिंह ने सत्येंद्र कुमार सिंह को जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया"
एक टिप्पणी भेजें