सिंदरी सिटीजन, सिंदरी महिला शाखा ने सावन महोत्सव का आयोजन किया!
शनिवार, 5 अगस्त 2023
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़
सिंदरी: दिनांक 05/08/2023 को सिंदरी सिटीजन, सिंदरी महिला शाखा ने सावन महोत्सव का आयोजन किट्स प्लेनेट प्ले स्कूल मे किया! जिसमे शामिल समिति की महिला एक रंग हरे, हरे साड़ी मे शामिल हुई, सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत शंकर भगवान को सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर भक्ति गीतों ओम शिव ओम कारा के साथ किया गया.. परम्परागत सावन की कजरी लोक गीतों के साथ सावन मे झूला का आनंद महिलाओ ने लिया, सावन क्वीन सोनी उपाध्याय बनी, समिति की सीनियर महिला वीना सिंह ने कहाँ की समिति का उदेश्य सावन महोत्सव का आयोजन कर परम्परागत लोक गीत अपनी संस्कृति के साथ अध्यात्म को जोड़ना है! आज कल लोग परम्परागत लोक गीत कजरी को भूलते जा रहे है! कार्यक्रम मे म्यूजिक चेयर, चूड़ी प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतयोगिता, अंताज़ छड़ी के साथ साथ बच्चो के लिए गोली चमच्च प्रतीयोगिता, गुब्बारा प्रतीयोगिता का आयोजन किया गया ! सफल प्रतिभागी के बीच परितोसिक का बितरण समिति के द्वारा किया गया! कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बिना सिंह, डॉ विनीता तिवारी,सबिता सिंह, इंदु बाला, सोनी उपाध्यक्ष, सुषमा श्रीवास्तव, रंजीता प्रसाद, रिंकी गुप्ता, अनामिका तिवारी, रीता प्रसाद, पूनम इत्यादि शामिल थीं!
0 Response to "सिंदरी सिटीजन, सिंदरी महिला शाखा ने सावन महोत्सव का आयोजन किया!"
एक टिप्पणी भेजें