
अटल जी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ा,पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को याद किया
बुधवार, 16 अगस्त 2023
Comment
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का आज पांचवीं पुण्यतिथि है।इस पुनीत अवसर पर नगर परिषद द्वारा अटल चौक पर स्थापित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय,भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,दुर्गा मराण्डी उपस्थित थे।
माल्यार्पण पर के उपरांत भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व• अटल जी की पुण्यतिथि मनाई गई, तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
संगोष्ठी सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरा देश अपने जनप्रिय नेता अजातशत्रु भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की पांचवीं पुण्यतिथि मना रहा है।भारतीय जनसंघ के संस्थापक युगद्रष्टा,युगपुरुष,कवि हृदय सम्राट भारतरत्न श्रद्धेय अटल जी सदा हमारे प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।जिन्होंने भारतीय राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम गाथा लिखने का काम किया है।बहूआयामी व्यक्तित्व के मालिक पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का न सिर्फ पक्ष बल्कि विपक्ष के नेता भी उनके भाषण कला एवं तर्क क्षमता के कायल थे और उनका सम्मान करते थे।अटल जी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ा।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत जन-जन के दिलों पर राज करने वाले एकमात्र नेता श्रद्धेय अटल जी पर हमें गौरव है।उन्होंने अपने तीन बार के कार्यकाल में भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देने का काम किया। यही कारण है कि स्वर्गीय अटल जी के शासन काल को स्वर्णिम काल के रूप में लोग याद करते हैं।
प्रदेश मंत्री शर्मिला ने कहा कि हम सभी भारत माता के सच्चे सपूत युगपुरुष पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी के पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हैं।
0 Response to "अटल जी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ा,पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को याद किया"
एक टिप्पणी भेजें