झारखण्ड प्रदेश में जनता दल (यू) के संगठन को मजबूत करने के लिए किये जा रहे है विभिन्न स्तर पर कार्य : हसीब खाँ
सोमवार, 28 अगस्त 2023
Comment
धनबाद: वर्तमान समय में पूरे झारखंड में जिला कमिटी को भंग कर दिया गया है।जिसे लेकर झारखण्ड प्रदेश में जनता दल (यू) के संगठन द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तर पर कार्य किया जा रहा है जिसमे सदस्यता अभियान भी एक महत्वपूर्ण कार्य है।उक्त बातें 28 अगस्त को धनबाद के गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जनता दल (यू) के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मो. हसीब खाँ ने कही। उन्होंने कहा की झारखंड में पार्टी की मजबूती के लिए 23 अगस्त को पटना में जदयू का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मुलाकात की थी। जिसमें पूर्व महासचिव सुशील कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष अनिता देवी, पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य बिनोद कुमार साहू और जितेन्द्र राय आदि मौजूद थे।जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा झारखंड में सदस्यता अभियान को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की गई थी। जिसे लेकर 10 नवम्बर एक बैठक रखी गई है जिसमे धनबाद जिला के सभी क्रियाशील सदस्यों व सभी पुराने तथा नये साथियों को आमंत्रित किया जा रहा है जिसमें संगठन सशक्तिकरण पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल बैठक का स्थान तय नही किया गया है। मौके पर जदयूूूू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्मृति कांत सिंह, पूर्व धनबाद नगर अध्यक्ष अनोज कुमार,पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अनिता देवी,सकल देव राय, अशोक कुमार सिंह सहित पार्टी के अन्य लोग मौजूद थे।
0 Response to "झारखण्ड प्रदेश में जनता दल (यू) के संगठन को मजबूत करने के लिए किये जा रहे है विभिन्न स्तर पर कार्य : हसीब खाँ"
एक टिप्पणी भेजें