-->
10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में किसान संग्राम समिति का प्रदर्शन  झारखंड को अविलंब सुखाड़ क्षेत्र घोषित करें :आनंद महतो

10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में किसान संग्राम समिति का प्रदर्शन झारखंड को अविलंब सुखाड़ क्षेत्र घोषित करें :आनंद महतो


धनबाद :गुरुवार 7 सितंबर को किसान संग्राम समिति की एक बैठक मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड,पुराना बाजार में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता किसान संग्राम समिति के जिला अध्यक्ष ए एम पाल ने की। बैठक में मुख्य रूप से मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि धनबाद जिले में किसान मजदूरों की हालत बद से बदतर है।अपने परिवार का जीविकोपार्जन के लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी मेहनतना सही से नहीं मिल पा रहा है। झारखंड में सही समय पर बारिश नहीं होने कारण किसानों की स्थिति काफी दयनीय है। धनबाद कोयलांचल में रैयत किसानो को खारिज - दाखिल,जमीन का रसीद आदि कटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेती लायक जमीन धान रोपनी नहीं होने कारण खाली पड़ा हुआ है। किसान मजदूर राज्य से काफी संख्या में पलायन कर रहे हैं
 झारखण्ड सरकार अविलंब सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर किसानों को राहत देने का कार्य करे।आगामी 10 अक्टूबर मंगलवार को आम जनताओं की विभिन्न जटिल समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में किसान संग्राम समिति के बैनर तले विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक में मार्क्सवाद युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष पवन महतो, जिला सचिव राणा चटराज, जिला उपाध्यक्ष संतोष रवानी, जगदीश साव, बुटन सिंह आदि शामिल थे ।

0 Response to "10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में किसान संग्राम समिति का प्रदर्शन झारखंड को अविलंब सुखाड़ क्षेत्र घोषित करें :आनंद महतो"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4