डायबेक्स चैरिटेबल ट्रस्ट 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन एक निःशुल्क "फीवर कैंप" का आयोजन करेगा.... ट्रस्ट ने "मे आई हेल्प यू" के नाम से पूछताछ नंबर जारी किया।
शुक्रवार, 15 सितंबर 2023
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी :15 सितंबर को डायबेक्स चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई जिसमें उन्होंने बताया कि आगामी 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा के दिन निशुल्क "फीवर कैंप"लगाया जाएगा जिसमें डॉ उमा शंकर, कंसलटेंट फिजिशियन निशुल्क अपनी सेवा देंगे जिसमें वायरल फीवर से संबंधित डेंगू चिकनगुनिया इत्यादि लक्षण से संबंधित मरीज निशुल्क अपना इलाज करवा सकेंगेl डायबेकस चैरिटेबल ट्रस्ट ने ""मे आई हेल्प यू"" के नाम से 7634091281,9472743006 इंक्वारी नंबर जारी किया, जिस पर कॉल करके मैरिज शुगर ,ब्लड प्रेशर ,थायराइड, वायरल फीवर ,डेंगू चिकनगुनिया इत्यादि किसी भी प्रकार के रोगों की जानकारी एवं उनके रोकथाम की जानकारी निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे और मरीज दिखाने के लिए अपना नंबर भी इसी नंबर पर कॉल करके लगा सकेंगेl डायबेक्स चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव अजय सिंह ने कहा कि बहुत जल्द हमारे ऑपरेशनल सेंटर में हाइपर ग्लाइसीमिया और हाइपोग्लाइसीमिया से निपटने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है जो की 14 नवंबर " वर्ल्ड डायबीटीज डे" से शुरू हो जाएगी जिससे कि मधुमेह मरीजों में होने वाले अटैक से हम सिंदरी में ही निपटने की क्षमता विकसित कर लेंगे इसके लिए हमें 25 किलोमीटर दूर धनबाद नहीं जाना होगाl
0 Response to "डायबेक्स चैरिटेबल ट्रस्ट 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन एक निःशुल्क "फीवर कैंप" का आयोजन करेगा.... ट्रस्ट ने "मे आई हेल्प यू" के नाम से पूछताछ नंबर जारी किया।"
एक टिप्पणी भेजें