झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन का आहुत भूख हड़ताल अगले आदेश तक स्थगित वार्ता में प्रबंधन की ओर से18 सूत्री मांगों पर सहमति बनी I
शुक्रवार, 22 सितंबर 2023
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया दिनांक 22 /9/2023 को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड रांची मै प्रबंधन एवं यूनियन के बीच वार्ता हुआ जिसमे 18 सूत्री मांगों पर सहमति बनी पूर्णता सहमति बनी प्रबंधन के द्वारा बताया गया कि आपका 18 सूत्री मांगों पर सहमती बनी है। लगभग सभी मांग प्रक्रिया में है और जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। प्रबंधन ने संघ प्रतिनिधि को बताया कि न्यू डिजीनेशन मैपिंग की प्रक्रिया अंतिम स्थिति में है 45 दिनों के अंदर कमेटी रिपोर्ट दे देंगे तथा आगे की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी वहीं 6% ऊर्जा भत्ता पर सबों ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए जल्द बोर्ड मीटिंग से अनुमति ले ली जाएगी। कर्मचारियों की परीक्षा की बाध्यता जो वर्षों से संघ की मांग थी उसे पर भी सहमति बन गई तथा आदेश की कॉपी जल्द प्रकाशित हो जाएगी
प्रबंधन ने कर्मचारियों को प्रमोशन के मामले में संघ को जानकारी दी कि कर्मचारियों की प्रोन्नति पहले सर्कल कैडर पर होती थी जिस कारण कर्मचारियों की प्रोन्नति वर्षों से लंबित रहती थी संघ लगातार मांग करते आ रही थी कि कर्मियों का प्रमोशन मुख्यालय स्तर से होनी चाहिए जिस पर प्रबंधन ने संघ की मांग को पूरा कर दी है जल्द आदेश की कॉपी प्रकाशित करेगी। संघ के महामंत्री वरुण सिंह ने प्रबंधन को आभार जताते हुए कहा प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों के प्रति सजग है जल्द बाकी मांगे भी पूरी करने का आश्वासन दी है। अतः 26 /9 /2023 से आहुत भूख हड़ताल अगले आदेश तक स्थगित की जाती है वार्ता में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधन कार्मिक सह सामान्य प्रशासन झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड तथा संघ की ओर से आशीष कुमार अध्यक्ष, वरुण कुमार सिंह महामंत्री, नितेश तिवारी ,उत्तम पासवान ,संजीव राय ,मनीष कुमार मौजूद थे
0 Response to "झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन का आहुत भूख हड़ताल अगले आदेश तक स्थगित वार्ता में प्रबंधन की ओर से18 सूत्री मांगों पर सहमति बनी I"
एक टिप्पणी भेजें