-->
मनईटांड में गणपति उत्सव का भव्य आयोजन भगवान गणेश को अर्पित किए जाएंगे 251किलो लड्डू

मनईटांड में गणपति उत्सव का भव्य आयोजन भगवान गणेश को अर्पित किए जाएंगे 251किलो लड्डू



धनबादःमनईटांड़ बैंक कालोनी, हरि मंदिर स्थित श्री श्री गणेश पूजा समिति ने आकर्षक विद्युत सज्जा एवं पंडाल का निर्माण कर गणपति उत्सव का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे पंडित प्रवीण मिश्रा के सानिध्य में विधि विधान से पूजन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। भगवान गणेश की पूजन कर लड्डू अर्पित किया गया। पूजा को लेकर पंडाल के आसपास आकर्षक रूप से पुष्प सज्जा तथा दर्शनीय विद्युत साज सज्जा किया गया है। पंडाल के समीप सड़कों पर भी आकर्षक रूप से विद्युत सजा किया गया है। समिति के कोषाध्यक्ष रवि सोनी ने बताया कि इस बार गणेश पूजा धूमधाम से आयोजित किया गया है। पहला दिन भगवान गणेश को 101 केजी लड्डू अर्पित किया गया। इस प्रकार तीन दिन पूजन कार्यक्रम में कुल 251केजी लड्डू भगवान गणेश को अर्पित किए जाएंगे। समिति के सचिव सप्पू महतो ने बताया कि विधि वधान से पूजा कार्यक्रम के बाद भक्तजनों के बीच लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद दोपहर के बाद से खिचड़ी का भोग वितरण किया गया। पूजा काे सफल बनाने में साेनू सिंह, बिकश भगत,मनीष साह,शुभम साह, अरित्रा साहा,पीयूष सिंह,दीपक प्रमाणिक आदि का सहयोग है।

0 Response to "मनईटांड में गणपति उत्सव का भव्य आयोजन भगवान गणेश को अर्पित किए जाएंगे 251किलो लड्डू"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4