-->
क्या विधायक जायसवाल की होगी कांग्रेस में वापसी

क्या विधायक जायसवाल की होगी कांग्रेस में वापसी

आदर्श ठाकरे, ब्यूरो चीफ
Mo.7723084586


कांग्रेस प्रभारी का विधायक जायसवाल को ऑफर:
बोले- निगम अध्यक्ष का पद छोड़े और कांग्रेस में आ जाए जायसवाल



चुनाव में नेताओं के पाला बदलने का क्रम हर चुनाव में दिखाई देता है, अक्सर दल में टिकट नहीं मिलने से नेता पाला बदलते है, तो कभी दल मजबूत होने के लिए नेताओं को दलों में शामिल करता है। प्रदेश में भले ही गृहमंत्री अमित शाह यह कह चुके है कि चुनाव से पूर्व अन्य दलों के नेताओं के पार्टी में प्रवेश से एक माहौल बनता है लेकिन संभवतः भाजपा इसे नहीं मानती है, लेकिन इस मंत्र को कांग्रेस ने अपनाकर प्रदेश में एक माहौल बना दिया है।


जिले के जातिगत बाहुल्य लोधी और पंवार समाज के दो बड़े नेताओं को अपने साथ लाकर कांग्रेस मजबूत हो गई है। वहीं कांग्रेस के अंदरखाने से कभी कांग्रेसी विचारधारा के रहे वारासिवनी विधायक प्रदीप जायसवाल को सुबह का भुला शाम को घर आ जाए तो उसे भुला नहीं कहते की तर्ज पर घर वापसी कराने में जुटी है।

जिसकी अटकले काफी समय से लगाई जा रही थी, लेकिन जन आक्रोश को लेकर 26 सितंबर को शहर के निजी होटल में विधायक प्रदीप जायसवाल के कांग्रेस में वापसी के सवाल पर कांग्रेस जिला प्रभारी आलोक मिश्रा ने विधायक प्रदीप जायसवाल को एक ऑफर दिया है। 
यदि वह भाजपा सरकार में दिए गए पद को छोड़ते है तो उनका कांग्रेस में स्वागत है, हालांकि इस दौरान वे यह कहते नहीं चूके कि किसी अन्य दल में रहते हुए कांग्रेस में प्रवेश कैसे हो सकता है।

 
प्रदेश में इन दिनों यात्राओं का दौर चल रहा है, भाजपा ने प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली, तो वहीं कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है, जो 26 सितंबर को गढ़ी से जिले में प्रवेश कर गई। 

इस यात्रा के जिले की सभी 6 विधानसभाओं में पहुंचने और जनाक्रोश यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डालने को लेकर नियोजित प्रेसवार्ता में जिला प्रभारी आलोक मिश्रा ने कहा कि बताया कि जनाक्रोश यात्रा 27 सितंबर को बैहर और लांजी विधानसभा के बाद 28 सितंबर को बालाघाट पहुंचेगी।

प्रभारी आलोक मिश्रा ने कहा कि चुनाव के पहले प्रदेश में भाजपा में कांग्रेस का डर पैदा हो गया है, यही कारण है कि भाजपा ने अपने केन्द्रीय मंत्रियों को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है।
 कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है और कांग्रेस जिसे भी अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी। हर कार्यकर्ता उसके जीत के लिये पूरी ताकत से कार्य करेगा।

कांग्रेस जहां भाजपा के खेमे में सेंध लगाकर उनके नेताओं को कांग्रेस में शामिल करा रही है। वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में प्रदीप जायसवाल को लेकर कहा कि वह खनिज निगम के अध्यक्ष है, अगर वे कांग्रेस में आना चाहते है तो कोई हर्ज नहीं है लेकिन पहले उन्हें अपने पद से त्यागपत्र देना होगा।

कांग्रेस प्रभारी मिश्रा के इस बयान के बाद विधायक प्रदीप जायसवाल के कांग्रेस में शामिल होने का एक रास्ता नजर आ रहा है और लगाई जा रही अटकलों को बल मिल रहा है। हालांकि यह वे ही प्रभारी है जो पूर्व में विधायक प्रदीप जायसवाल के लिए कांग्रेस के दरवाजे बंद होने की बात करते थे, आज वही प्रदीप जायसवाल को पार्टी में आने का ऑफर दे रहे है। इससे आगामी समय में वारासिवनी का राजनीतिक पारा और भी चढने के आसार है।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजा सोनी ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा भजापा के भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनता की आक्रोश की यात्रा है। जो आम जनता में सरकार के जनविरोधी और अकल्याणकारी नीतियों से लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनके आक्रोश को जाहिर करेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता रिकाब मिश्रा ने कहा कि जिले में जन आक्रोश यात्रा का कल बालाघाट आगमन होगा। जिसकी शुरुआत शुभारंभ लॉन से होगी। जन आक्रोश यात्रा के बालाघाट भ्रमण के दौरान कोसमी में नुक्कड़ सभा, शहर मुख्यालय में सभा का आयोजन होगा। जिसके यह यात्रा वारासिवनी विधानसभा के लिए रवाना हो जाएगी।

0 Response to "क्या विधायक जायसवाल की होगी कांग्रेस में वापसी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4