-->
रविराज शर्मा ने धनबाद नगर निगम में 24 वां नगर आयुक्त का पदभार किया ग्रहण

रविराज शर्मा ने धनबाद नगर निगम में 24 वां नगर आयुक्त का पदभार किया ग्रहण

रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद : धनबाद नगर निगम कार्यालय में 24 वां नगर आयुक्त के रूप में रवि राज शर्मा ने किया पदभार ग्रहण जबकि 23वें नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने सौंपा पदभार। नए नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि नगर निगम का पहली प्राथमिकता होगा "स्वच्छ धनबाद स्वस्थ धनबाद" एवं आम नागरिकों से नगर निगम के प्रति सहयोग की अपेक्षा करने की अपील की जाती है। नगर निगम के प्रति अपना पूर्ण रूप से सहयोग करें धनबाद नगर निगम आपकी सेवा में हमेशा आपके साथ है। जबकि नए नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि धनबाद को मैं अच्छी से भारी भांति जानता हूं क्योंकि पहले का कार्य क्षेत्र अलग था लेकिन इस बार कार्य क्षेत्र अलग है निश्चित तौर पर नगर निगम को अच्छी बुलंदी पर ले जाने का सफल प्रयास करेंगे।

पुराने नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने कहा कि धनबाद नगर निगम गंदगी के पायदान से काफी उठकर साफ एवं स्वच्छ सुंदर शहर के रूप में अच्छे पायदान की लिस्ट में शामिल हुआ है। क्योंकि धनबाद नगर निगम बहुत ही बड़ा मिलेनियम सिटी है यहां की नागरिकों को नगर निगम का सहयोग करना चाहिए तो निश्चित तौर पर नगर निगम स्वच्छ धनबाद स्वस्थ धनबाद की पायदान काफी तेजी से छलांग लगाएंगे ऐसा उम्मीद है। धनबाद में 50% क्षेत्र बीसीसीएल की है जिसमें साफ सफाई बड़ी चुनौती है लेकिन लोगों का सहयोग बहुत ही आवश्यक है। धनबाद के विभिन्न सड़कों पर नगर निगम ही एक ऐसा संस्थान है जो आपको हर जगह देखने को मिल जाएंगे क्योंकि धनबाद नगर निगम के बिना अधूरा है अगर एक दिन भी नगर निगम कार्य धनबाद की सड़कों पर नहीं करेंगे तो आपको धन्यवाद में गंदगी देखने को विभिन्न क्षेत्रों में मिल जाएंगे इसलिए धनबाद नगर निगम धनबाद की कन-कन क्षेत्र में पूर्ण रूप से अपना कार्य को बखूबी निभा रहे हैं।

0 Response to "रविराज शर्मा ने धनबाद नगर निगम में 24 वां नगर आयुक्त का पदभार किया ग्रहण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4