अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद का सम्मेलन का शुभारंभ गिरिडीह और समापन धनबाद में होगा
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023
Comment
धनबाद/गिरिडीह:गुरुवार को धनबाद के अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मोतीलाल त्रिवेदी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड की बैठक बोड़ो दूर्गा मंदिर प्रांगण परिसर में सम्पन्न की गई। जिसमें हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु विचार विमर्श के अलावा यह सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद की सम्मेलन गिरीडीह जिलांतर्गत चिरकी मध्य विद्यालय पीरटांड़ में दूर्गा पूजा के बाद करने का आयोजन तय किया गया।साथ ही साथ यह निर्णय लिया गया कि गिरीडीह के बाद, जामताड़ा,कोडरमा,चतरा, रामगढ़ के बाद धनबाद में समापन किया जायगा। चुंकि बोकारो का कोई प्रतिनिधि का दूरभाष भी नहीं आया।
अधिकांश लोगों का निर्णय दूर्गा पूजा के बाद गिरीडीह में सम्मेलन करने का निर्णय आया। हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक हृदय नारायण मिश्र को इस आशय की नम्र सूचना भेजा जा रहा है।अब उनके आदेशानुसार ही कार्यक्रम किया जायगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी, गिरीडीह जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल त्रिवेदी, गिरीडीह जिला महिला अध्यक्ष चांदनी तिवारी,श्रीकान्त राय,शिव नन्दन सिंह, कैलाश पंडित, अर्जून पंडित,बंधन यादव,दशरथ प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद सिंह,सत्य नारायण मिश्र,विजय नंदन झा,अधीर प्रसाद सिंह, सुजीत पाण्डेय,हर्ष पाण्डेय,शिव नारायण पाण्डेय,शंकर पाण्डेय, नरेश कुमार पाठक आदी उपस्थित हुए। दूरभाष पर मुख्य सचेतक भवानी बंदोपाध्याय,संरक्षक रविन्द्र नाथ तिवारी,धनेश्वर सिंह, सर्वानंद ओझा,शक्ति प्रसाद पाठक,मनोज मिश्रा,धुर्येटि प्रसाद दूबे,सुबल चन्द्र तिवारी आदि ने बताया।
0 Response to "अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद का सम्मेलन का शुभारंभ गिरिडीह और समापन धनबाद में होगा"
एक टिप्पणी भेजें