मानव सेवा ट्रस्ट ने सामाजिक सहायता अभियान के तहत की बुजुर्गों की सेवा
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023
Comment
धनबाद: मानव सेवा ट्रस्ट,सिनीडीह, टुंडू अपने विभिन्न सामाजिक कार्यों के तहत लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में बुजुर्गो को बैठने को सुविधा के लिए बीस कुर्सियां एवं चार टेबल, तथा रोजमर्रा के आवश्यक वस्तुएं प्रदान किए। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सभी ने आश्रम के हर एक बुजुर्गों से अलग-अलग बातें कर उनकी दिल की बातें सुनी और जरूरतों को समझा। और भविष्य में और अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध करने का आश्वासन दिया। ट्रस्ट की महिला सदस्य रत्ना देवी ने आश्रम की वृद्ध महिला आश्रितों से घुल मिलकर उनके अतीत की दुख सुख की बातें सुन काफी भावुक हुई उन्हे उनकी माता पिता का स्नेह प्यार याद आया जिससे उनकी आंखें नम हो गई। मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद बाउरी आश्रम के वृद्धजनों की सेवा करने में काफी उत्साहित दिखे। कहा सभी माताओं पिताओं की सेवा कर के हृदय को हार्दिक आत्मिक संतुष्टि एवं सकून मिली है। बुजुर्गों ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस सेवा, सम्मान आदर के बदले अपना अमृत आशीर्वाद दिया। लालमणि में मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद बाउरी, मनोज पासवान, रत्ना देवी, सैयद आजाद, रंजीत कुमार रजक समेत अन्य सदस्य बुर्जुगों बुजुर्गों के सेवा में सक्रिय थे। आश्रम अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों को बुजुर्गो के सेवा सम्मान के लिए अपना हार्दिक आभार जता धन्यवाद दिया।
0 Response to "मानव सेवा ट्रस्ट ने सामाजिक सहायता अभियान के तहत की बुजुर्गों की सेवा"
एक टिप्पणी भेजें