-->
केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु सह उपभोक्ता मंत्री अश्विनी चौबे पंहुचे धनबाद

केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु सह उपभोक्ता मंत्री अश्विनी चौबे पंहुचे धनबाद



धनबाद: केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु सह उपभोक्ता मंत्री अश्विनी चौबे शनिवार को धनबाद पहुंचे। जहां सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस गठबंधन आई एन डी आई ए पर जमकर निशाना साधा और कहा की गठबंधन में युवराज भी हैं और यमराज भी वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा कि वो पलटू राम है बहुत जल्द कंठी माला लेकर जपते नजर आएंगे। साथ ही पांचो राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत के दावे किए। साथ ही कहा की 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए भारी मतों से जीत दर्ज करेगी और केंद्र में सरकार बनाएगी साथ ही आने वाले झारखंड और बिहार के विधानसभा में भी भाजपा जीतेगी और सरकार बनाएगी। वहीं कहा की झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार की सरकार है धनबाद में ही बड़े पैमाने पर कोयला खनिज की लूट हो रही है।

केंद्रीय खाध उपभोक्ता सार्वजनिक मामले एवं वन पर्यावरण संरक्षण मंत्री अश्वनी चौबे एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को गंगा दामोदर ट्रेन से धनबाद पहुंचें है जहां जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ साथ रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया ।

0 Response to "केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु सह उपभोक्ता मंत्री अश्विनी चौबे पंहुचे धनबाद"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4