सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से इंटक कार्यालय परिसर में पंडित जवाहर लाल नेहरू की 134वीं जयंती मनाई गई...प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नेहरू का धर्मनिरपेक्षता, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति महत्वपूर्ण योगदान है... अजय कुमार
मंगलवार, 14 नवंबर 2023
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: दिनांक 14 नवंबर 2023 को प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 में जयंती सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा इंटक कार्यालय प्रांगण में नगर अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ आयोजन का शुभारंभ अवकाश प्राप्त शिक्षक विश्वनाथ प्रसाद सिंह व नरेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा किया गया उन्होंने कहा नेहरू जी का व्यक्तिगत जीवन बेहद गरिमा पूर्ण था उनका स्कूली शिक्षा हैरो से हुआ जबकि कॉलेज की की शिक्षा ट्रीनिटि कॉलेज, कैंब्रिज लंदन से पूरी की।
भाषण में अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा की धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को संविधान में शामिल करने तथा प्रधानमंत्री के रूप में उसको विकसित करने में नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान है अपने कार्यकाल के दौरान धर्मनिरपेक्षता स्वतंत्रता समानता बंधुता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पंडित जी ने अदा की।
नेहरू युग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी लिया जाए तो भी वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी शिक्षा क्षेत्र का विकास कहा जाएगा। उक्त समारोह में उपस्थित जिला कार्यकारिणी सदस्य विदेशी सिंह सियाकांत दुबे सोमनाथ दुबे जिला महामंत्री अजय सिंह प्रदेश सचिव पूर्णेन्दु सिंह सत्येंद्र सिंह रघुनाथ सिंह गोपाल तिवारी सरदार जोगेंद्र सिंह मदन प्रसाद शैलेश कुमार सत्यदेव सिंह मुजफ्फर हुसैन रही आनंद कुमार ललन ठाकुर गौतम मोदी अजीत कुमार मंडल अश्वनी कुमार मंडल शैलेश कुमार पंडित मोहम्मद हकीम मोहम्मद शमसुद्दीन गोपाल तिवारी नवीन कुमार गुप्ता मंजूर अहमद भरत शर्मा अरविंद कुमार एस ठाकुर विजय कुमार साहू सुरेश प्रसाद सिंह श्याम किशोर सिंह चंद्र विजय सिंह प्रशांत पांडे के मंडल के अलावे बड़ी संख्या में लोग अपने प्रिय नेता पंडित नेहरू जी को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
0 Response to "सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से इंटक कार्यालय परिसर में पंडित जवाहर लाल नेहरू की 134वीं जयंती मनाई गई...प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नेहरू का धर्मनिरपेक्षता, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति महत्वपूर्ण योगदान है... अजय कुमार"
एक टिप्पणी भेजें