लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मनी 148 वीं जयंती समारोह मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो हुए शामिल
रविवार, 5 नवंबर 2023
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:रविवार 5 नवंबर पटेल सेवा संघ की धनबाद इकाई द्वारा आयोजित सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंति के अवसर पर हीरक रोड, भेलाटांड़ स्थित द रीत रिसोर्ट में संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जयंति समारोह बड़े धूम-धाम से मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जनता दल (यु) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद श्री खीरू महतो ने कहा कि भाजपा के कुशासन से देश की जनता त्रस्त है। अब समय आ गया है जब हम सारे लोग मिलकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की पहल पर बनायी गई इंडिया गठबंधन को मजबूत बनायें और केन्द्र की भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। बतौर मुख्य वक्ता समारोह को संबोधित करते हुए पटेल सेवा संघ के प्रधान संरक्षक व झारखंड प्रदेश जदयु के महासचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि आज की राजनीति में सरदार पटेल सरीखे आदर्श पुरुष की बड़ी आवश्यकता है क्योंकि आज राजनीति में सर्वत्र गिरावट एवं मूल्यविहीनता का बोलबाला है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेराजगारी अपने चरम पर है और राजनीति से जुड़े लोग राजनीति को लाभ और सत्ता सुख का साधन समझ रहे हैं। जबकि सरदार पटेल राजनीति को सेवा मानते थे और मूल्यों से कभी समझौता नहीं करते थे जब राजनीति मूल्यों का प्रश्न उठा तो उन्होंने अपने एकमात्र पुत्र दया भाई पटेल को भी नहीं बक्शा लेकिन आज तो पुत्र मोह पर राजनीति हो रही है। किन्तु आज के इस दौर में भी नीतीश कुमार जैसे उदाहरण हैं जिनका 19 साल के मुख्यमंत्रीत्व में भी बेदाग छवि है और उनके परिवार के किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं बताया जा सकता जिसको उन्होंने लाभ पहुँचाने की कोशिश की हो।
श्री सिंह ने आगे कहा कि राजनीति अपने उद्देश्य से भटक गई है और इसे सही दिशा में लाने की आवश्यकता है। सरदार पटेल ने देश के लिए जो कर दिखाया वह उनका आत्मबल और देश के प्रति निष्ठा से ही संभव हो सका था। आज की राजनीति में सरदार पटेल के बताये मार्ग पर चलने वालों की संख्या बहुत कम है। इस मामले में मैं जनता दल (यु) को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि इसके पास नीतीश कुमार जैसे व्यक्तित्व का नेतृत्व प्राप्त है। नीतीश कुमार सरदार पटेल के सच्चे अनुयायी हैं और हमें उनके हाथों को मजबूत करके देश की राजनीति को सही दिशा देने की आवश्यकता है। जिससे कि देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण रह सके और भारतीय संविधान की रक्षा हो सके।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद खीरू महतो, अशोक चौधरी, सुशील सिंह, मन्नान मल्लिक, दामोदर प्रसाद, तारा देवी, प्रकाश प्रसाद सिंह,अरुण प्रसाद, गोपाल यादव, राजु सिंह, नवल किशोर प्रसाद, बसत यादव, इंद्रनारायण महतो, प्रोफेसर पी. के. राव, कमेश्वर महतो, पींटु सिंह, डॉक्टर विजय कुमार, योगेन्द्र यादव, गणपत महतो, विजय जायसवाल, के डी. एन. आजाद का संबोधन हुआ। जयंती समारोह में एसएनएमएमसीएच के आई चेक विभाग के डॉक्टर रमेश प्रसाद प्रेरणा प्रसाद प्रियंका कुमारी कोमल कुमारी ने मुक्त नेत्र जांच किया। तथा विभाग के मनोज कुमार सिंह प्रभात रंजन ने ब्लड शुगर जांच किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दामोदर प्रसाद, अरूण प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, गोपाल यादव, उमेश सिंह, रमेश प्रसाद, प्रकाश प्रसाद सिंह, श्री रामस्वरूप प्रसाद इत्यादि लोगों का योगदान सराहनीय रहा।
0 Response to "लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मनी 148 वीं जयंती समारोह मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो हुए शामिल"
एक टिप्पणी भेजें