फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना होपलेस क्लब घटो वेस्टबोकरो एवं उप विजेता बनी एनवाईसी क्लब जोड़ाकराम।
सोमवार, 27 नवंबर 2023
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
चरही:-बहेरा पंचायत के ग्राम कजरी सोनराटोला में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मनीषा ग्रुप एवं आनंद मरांडी ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा हजारीबाग एफसी और एफसी रांची कि महिला फुटबॉल टीम ने प्रदर्शनी मैच खेलकर खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया। इस टूर्नामेंट के बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री माननीय फागू बेसरा थे। वही विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय सदस्य रामकिशोर मुर्मू, यूवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, प्रखंड सचिव आनंद मरांडी, सुखदेव महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष लखीराम मांझी, कुर्बान अंसारी, मुखिया प्रत्याशी संजय मुर्मू, वरिष्ठ नेता प्रभू मुर्मू, श्याम मरांडी, प्रमोद सिंह, धीरज कुमार मांझी, अनवर हुसैन,थे।
विजेता टीम होपलेस पीटर सेंटर क्लब घटो वेस्टबोकरो एवं उप विजेता टीम एनवाईसी क्लब जोड़ाकाराम के टीमों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान किया गया। वही तृतीय पुरस्कार मकुंदाबेड़ा और चतुर्थ पुरस्कार जोकि के टीम को प्रदान किया गया। इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच घटो के आशीष भोक्ता एवं मैन ऑफ द सीरीज जोड़ाकाराम के राहुल हेमब्रोम के नाम रहा। वही बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड घटो के जावेद अंसारी के नाम रहा। टूर्नामेंट को संबोधित करते हुए मंत्री फागू बेसरा ने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा कि कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है तो उसे निखारने और एक अवसर प्रदान करने कि है। हमारे राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के सरकार ने खिलाड़ियों के प्रति सोच रखते हुए राज्य स्तरीय एवं राष्टीय स्तर के खिलाड़ीयो को खेल कोटा से सरकारी नौकरी देने का किया है। साथ ही झारखंड के सभी 24 जिलों में खेल पदाधिकारी कि नियुक्ति कि गई है। और झारखंड के सभी पंचायतों में सिद्धू- कान्हु फुटबॉल क्लब का गठन कर सभी पंचायतों में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। एवं सभी गठित क्लबों को सरकार कि ओर से प्रत्येक वर्ष 25 हजार रूपए सहयोग के रूप में मिलेंगे। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजकों को मेरी ओर हार्दिक शुभकामनाएं और जोहर करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से चरही थाना प्रभारी विक्रम कुमार, गणपति सिंह भोक्ता, गुलाम रब्बानी, मंगरा मांझी, जेलानी कादिर, शंकर सिंह भोक्ता, परमेश्वर सिंह भोक्ता, सहित आस- पास के सैंकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे। टर्नामेंट को सफल बनाने के लिए क्लब के अध्यक्ष सुरेश मुर्मू, सचिव सुरेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष विशाल मुर्मू, सूरज मुर्मू, संरक्षण नरेश मुर्मू , रमेश मुर्मू, विकाश सिंह राठौर, महादेव मांझी, अजय मुर्मू, करमचंद मरांडी, आनंद बेसरा, रेफरी मिहीलाल टुडू, कृष्णा हेमब्रॉम, दिलीप कुमार, महादेव टुडू, अजीत मुर्मू , ने अहम योगदान दिया।
0 Response to "फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना होपलेस क्लब घटो वेस्टबोकरो एवं उप विजेता बनी एनवाईसी क्लब जोड़ाकराम।"
एक टिप्पणी भेजें