हमारा संविधान लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी एवं देश की एकता व अखंडता का प्रतीक है- शेख इंतेशाम अली !
सोमवार, 27 नवंबर 2023
Comment
महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी की परपोती शेख इंतेशाम अली ने संविधान दिवस के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति सचेत करना, समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है साथ ही संविधान में व्यक्त मूल्यों और सिद्धांतो के प्रति नागरिकों को दोहराना और पुनः उन्मुख करना एवं लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सही भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था, उस दिन से ही हम इस तिथि को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। संविधान हमारे लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी एवं मार्गदर्शक है। सही मायने में यह हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल उद्देश्यों का बार बार पठन करने से ही उसके मूल मंत्र का हम अपने व्यवहार एवं दिनचर्या में पालन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अपने मौलिक दायित्वों का निष्ठा पूर्वक पालन करने का संकल्प लें। वहीं उन्होंने आगे कहा कि संविधान के सिद्धांतों को परिपूर्ण करने के लिए सरकार, प्रशासन के साथ साथ समस्त जनता को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। वहीं उन्होंने कहा कि हम सभी पूरी ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से कार्य करें, ताकि आम नागरिकों को सहज एवं सुलभ रूप से लाभ प्राप्त हो सके।
0 Response to "हमारा संविधान लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी एवं देश की एकता व अखंडता का प्रतीक है- शेख इंतेशाम अली ! "
एक टिप्पणी भेजें