-->
भाजपा के दो दिवसीय विस्तार प्रशिक्षण शिविर में भाजपा पार्टी के सक्रिय नेता  लकी   सिंह ने भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की.

भाजपा के दो दिवसीय विस्तार प्रशिक्षण शिविर में भाजपा पार्टी के सक्रिय नेता लकी सिंह ने भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की.

रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖊️
सिंदरी: बिहार बख्तियारपुर में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में 27 नवम्बर2023 को शामिल हुए धनबाद जिला सिंदरी के सक्रिय भाजपा नेता लकी सिंह और बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की. भाजपा नेता लकी सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और सम्राट चौधरी ने भी नेता लकी सिंह को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बीजेपी नेता लकी सिंह और नेता सम्राट चौधरी के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई.बख्तियारपुर के टेकाबिगहा स्थित होटल आकाश के सभागार में बीजेपी की दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण शिविर मै भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट पहुँचे थे, जहाँ पूर्व विधायक रणविजय सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा समर्थकों ने बुलडोजर पर सवार होकर फूलों का बारिश कर जोरदार स्वागत किया। इस प्रशिक्षण शिविर में कई सत्रों का आयोजन हुआ जिसमें अलग-अलग तरीके से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। पहले दिन के सत्रों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद,विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा बिहार झारखंड के संगठन महामंत्री नागेंद्र भाई और बिहार के संगठन मंत्री भीखू भाई दालसानिया ने विस्तारकों को संबोधित किया था। 27नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आकर प्रशिक्षकों को संबोधन किया पार्टी का मुख्य उद्देश्य इस शिविर के माध्यम से 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी है। पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

0 Response to "भाजपा के दो दिवसीय विस्तार प्रशिक्षण शिविर में भाजपा पार्टी के सक्रिय नेता लकी सिंह ने भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की."

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4