-->
मुखियाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

मुखियाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

पाकुड़/ महेशपुर :- पंचायती राज विभाग के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीपीआरओ प्रसनजीत मंडल की अध्यक्षता में मुखियाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में महेशपुर प्रखंड के 33 मुखिया एवं पाकुड़िया प्रखंड के 18 कुल 51 मुखियाओं को प्रखंड समन्वयक पंचायती राज सायेम अख्तर ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2023 के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक योजना के निर्माण के लिए जीडीपीडी-एलएसडीजी से संबंधित विषय (थीम) के चयन से संबंधित क्षमता विकास के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण में कुल आठ सत्रों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिन चार सत्रों का आयोजन किया जाएगा। मुखियाओं को प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया। साथ ही सभी मुखिया के साथ अच्छा ग्राम पंचायत बनाने में उत्पन्न होनी वाली चुनौतियों और समाधान के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा की गई। प्रशिक्षण के प्रथम दिन के अंतिम सत्र में पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्थानीय सतत विकास लक्ष्य के सभी विषयों पर विस्तृत रूप से प्रस्तुति दी गई।

0 Response to "मुखियाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4