-->
गाय बने राष्ट्र माता,अजय भरतिया ने भरी हुंकार

गाय बने राष्ट्र माता,अजय भरतिया ने भरी हुंकार


धनबाद: पवित्रम गो सेवा परिवार के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि धनबाद के अजय भरतिया ने गोपाष्टमी के दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रहे गो माता बने राष्ट्र माता आंदोलन को सर्मथन देते हुए पश्चिम बंगाल की औधोगिक नगरी दुर्गापुर से हुँकार भरी।लोगो को आगाह किया कि अगर गाय नही बची तो मानव सभ्यता नही बचेगी । पर्यावरण ,लोगो के स्वास्थ्य ,कृषि हर जगह गाय का महत्व है इसलिए केवल धार्मिक दृष्टि से नही मानवीय सभ्यता को बचाने के लिए गाय को बचाना जरूरी हो गया है अजय भरतिया के मार्गदर्शन में पिछले कई वर्षों से पवित्रम गो सेवा परिवार घायल - बीमार गोवंश की चिकित्सा ,सेवा ,जैविक खेती व पंचगव्य उत्पाद के प्रचार प्रसार हेतु झारखंड में कार्य कर रहा है। भारत मे पुनः गुरुकुल की परंपरा शुरू हो इसके लिए भी निरन्तर प्रयासरत है। बच्चो को सनातन संस्कृति एवम संस्कारो से जोड़ने हेतु अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है।

0 Response to "गाय बने राष्ट्र माता,अजय भरतिया ने भरी हुंकार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4