अभिषेक सिंह जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) में हुए शामिल
सोमवार, 6 नवंबर 2023
Comment
धनबाद: सोमवार को जनता श्रमिक संघ के संस्थापक सदस्य सह संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) में शामिल हुए। जनता मजदूर संघ से महामंत्री बच्चा सिंह ने सरायढेला स्थित आवास पर अभिषेक सिंह को माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया।
इस दौरान अभिषेक सिंह ने कहा कि हम बच्चा सिंह के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में मजदूरों के हित में काम करने के लिए शामिल हुए है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए समर्पित रूप से काम करूंगा।
इस दौरान जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री के डी पांडेय, उपाध्यक्ष सुग्रीव सिंह, संगठन सचिव मनोज सिंह दीपक सिंह, रामबाबू सिंह, महीप सिंह, सहित अन्य गन्यमान लोग उपस्थित थे।
0 Response to "अभिषेक सिंह जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) में हुए शामिल"
एक टिप्पणी भेजें