
धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ, भामसंघ की प्राथमिक सदस्य से केपी गुप्ता गुप्ता निष्कासित: रामधारी
गुरुवार, 2 नवंबर 2023
Comment
धनबाद:धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह कोल इण्डिया सुरक्षा बोर्ड सदस्य रामधारी ने गुरुवार को बताया कि दो-तीन माह से धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के सदस्य सह पूर्व जे.वी.सी.सी. आई- 11 सदस्य के.पी. गुप्ता के द्वारा संगठन विरोधी कार्य किये जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी कि , संगठन के प्रमुख पदाधिकारी को संज्ञान में दिये बगैर बी.सी.सी.एल. मुख्यालय के अधिकारी से आई.आर. से संबंधित बार्ता करना, प्रबंधन को पत्राचार करना, संगठन के अन्दुरुनी विषय को दैनिक समाचार पत्र एवं शोसल मिडिया में प्रचार-प्रसार करना, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री को धनबाद आगमन की सूचना पर आपत्तिजनक शब्द को प्रयोग करना, कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों को एक दूसरे की खिलाफ उकसाकर गुटबाजी को बढ़ावा देना, मजदूरों के बीच संगठन के पदाधिकारियों को अनपढ़ गवार बता कर अपने आप को संगठन के सर्वोपरि का प्रमाण देना, संगठन के सदस्यता जमा एवं कटौती के कार्य को वाधीत करने को लेकर संगठन विरोधी कार्य करने के अलोक में तीन दिनों के अन्दर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री रामधारी के द्वारा स्पष्टिकरण माँगा गया था परन्तु के.पी. गुप्ता द्वारा समयानुसार स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, अतएव संगठन विरोधी कार्य करने के अलोक में दिनांक 02.11.2023 से धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसंघ) की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है जिसकी सुचना संगठन के संबंधित पदाधिकारी को दे दी गई है।
0 Response to "धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ, भामसंघ की प्राथमिक सदस्य से केपी गुप्ता गुप्ता निष्कासित: रामधारी"
एक टिप्पणी भेजें