सिंदरी डीएसपी अभिषेक सिंह ने लालमणि में की बुजुर्गों की सेवा
मंगलवार, 7 नवंबर 2023
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:लोहार बरवा टुंडी रोड स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में पुलिस प्रशासन भी आश्रम के बुजुर्गों की सेवा बढ़ चढ़कर कर रहे हैं। इसी क्रम में सिंदरी के डीएसपी अभिषेक सिंह, झरिया के थानेदार संतोष सिंह, बुजुर्गों की सुध बुध लेने आश्रम पहुंचे।सभी बुजुर्गों का हाल-चाल जाना। सिंदरी डीएसपी अभिषेक सिंह ने आश्रम में आश्रय ले रहे बुजुर्गों को अपने हाथों से स्वादिष्ट व्यंजन कराया एवं राशन का सामान प्रदान किया। सभी बुजुर्गो ने अभिषेक सिंह समेत सभी को हार्दिक आशीर्वाद दिया। सभी बुजुर्गों ने डीएसपी डीएसपी अभिषेक सिंह एवं थानेदार संतोष सिंह को अपने व्यस्त कार्य के बावजूद उनसे मिलने एवं उनका ख्याल रखने के लिए अपना आत्मिक आशीर्वाद दिया। डीएसपी अभिषेक सिंह ने कहा किसी भी इंसान के लिए बुजुर्गों की उपस्थिति उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए महत्वपूर्ण है उनके हार्दिक आशीर्वाद से भी हम सभी का उज्जवल भविष्य एवं सुखद भाग्य का गहरा नाता है। इसलिए अपने माता-पिता एवं सभी बुजुर्गों का सेवा सम्मान कर उनका आशीर्वाद ले। आश्रम को वर्षों से सुचारू रूप से चलाने, बुजुर्गो को आश्रय दे कर सेवा करने एवं सभी को सेवा के लिए प्रेरित करने के लिए मैं अध्यक्ष नौशाद गद्दी एवं आश्रम प्रबंधन को धन्यवाद एवं बधाई देता हूं। बुजुर्गों की सेवा में डीएसपी अरविंद सिंह के साथ झरिया थानेदार संतोष सिंह,गुलशन कुमार, राजा पांडे, वीरेंद्र यादव व्यास थे। आश्रम अध्यक्ष नौशाद गद्दी सदस्य ओंकार मिश्रा,केयरटेकर सुबल सिंह और शांति देवी ने आभार वयक्त किया। आश्रम के बुजुर्ग अशोक गागर, चक्रवर्ती दा, मनमोहन सरकार,सीताराम चौधरी, विभीषण यादव,दीपक साहू समेत सभी बुजुर्गों ने डीएसपी अभिषेक सिंह का हार्दिक अभिनंदन किया।
0 Response to "सिंदरी डीएसपी अभिषेक सिंह ने लालमणि में की बुजुर्गों की सेवा"
एक टिप्पणी भेजें