-->
त्रिवेणीकान्त ठाकुर साहित्य  सम्मान समारोह आज डीवीसी सभागार में आयोजित होगा  समारोह।

त्रिवेणीकान्त ठाकुर साहित्य सम्मान समारोह आज डीवीसी सभागार में आयोजित होगा समारोह।

हिन्दी साहित्य  के लिए विनोद कुमार राज विद्रोही, मैथिली  में विजय शंकर मल्लिक 'सुधापति तथा  पत्रकारिता में प्रो. शैलेश शर्मा किये जाएगे सम्मानित 

भानुमित्र संवाददाता।

हजारीबाग प्रत्येक बर्ष  की तरह  इस बार भी शिक्षाविद त्रिवेणी कांत ठाकुर की 13वी पुण्यतिथि इस बार 27 नवंबर को डीवीसी सभागार में मनाया  जाएगा। इस अवसर पर इस अवसर पर विभिन्न भाषा के साहित्यकार और पत्रकार सम्मानित किए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएफ कुमार मनीष अरविंद होंगे। जबकि समारोह के अध्यक्षता डॉ शंभू बादल करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पुर्व कुलसचिव डॉक्टर बंशीधर रुखियार शामिल होंगे। यह जानकारी ट्रस्ट के सचिव राकेश ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार हिंदी  मे विनोद राज विद्रोही, मैथिली में विजय शंकर मलिक और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ शैलेश शर्मा को पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ शम्भू बादल की पुस्तक कविता का मैथिली अनुवाद करने वाले  हित नाथ झा की पुस्तक चयन ओ मैथिली का विमोचन भी किया जाएगा।  यह  सम्मान तथा पुरस्कार 2016 से  विभिन्न भारतीय भाषाओं में त्रिवेणीकान्त ठाकुर की पुण्य तिथि 27 नवम्बर को साहित्यिक समारोह मे प्रदान किया जाता है। 20 साहित्यकारों को मिल चुका है अभी तक पुरस्कार सचिन ने बताया कि अभी तक ट्रस्ट ने विभिन्न भाषाओं के विकास को लेकर 20 साहित्यकारों को सम्मानित किया है। हिंदी में डॉ शिवदयाल सिंह, डॉ शंभू बादल, डॉ भारत यायावर, डॉ रतन वर्मा, डॉ सुबोध सिंह शिवगीत, मैथिली में कुमार मनीष  अरविंद, डा विधानाथ झा, पंचानंद मिश्र, सियाराम झा सरस, बुद्धि नाथ झा, गिरजानंद झा अर्धनारीश्वर, और डॉ कृष्ण मोहन झा को पुरस्कार दिया गया है। वही संस्कृत में डॉ तारकांत शुक्ल, बंग्ला मे  अमन सेन गुप्ता, अजीत कुमार बनर्जी, उर्दू में अब्दुल अलीमुनीउल होदा उर्फ अली मुनीर, डॉ फरहत हुसैन खुश्दिल को पुरस्कार दिया गया है। वही पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरस्कार देने की शुरुआत 2022 से की गई है। अभी तक अभिजीत सेन को सम्मानित किया गया है। सचिव ने बताया कि ट्रस्ट ने जिन साहित्यकारों को सम्मानित किया है। अखिल भारतीय स्तर पर साहित्य अकादमी ने भी वैसे साहित्यकारों को सम्मानित कर ट्रस्ट के निर्णय पर मुहर लगाई है।

0 Response to "त्रिवेणीकान्त ठाकुर साहित्य सम्मान समारोह आज डीवीसी सभागार में आयोजित होगा समारोह।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4