-->
हजारीबाग विनोभा भावे विश्वविद्यालय पीजी के छात्र झूमर प्रतियोगिता 2023 गिरिडीह के लिए हुए रवाना

हजारीबाग विनोभा भावे विश्वविद्यालय पीजी के छात्र झूमर प्रतियोगिता 2023 गिरिडीह के लिए हुए रवाना

27 वां अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव "झूमर -2023" के लिए पीजी वि0भा0 वि0 की टीम हुई रवाना।
भानुमित्र संवाददाता।

हज़ारीबाग आदर्श कॉलेज राजधनवार ,गिरिडीह में 14 से -16 दिसंबर 2023 तक 27 वां अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव "झूमर -2023" का आयोजन हो रहा है। जिसमें लगभग 20 महाविद्यालय के प्रतिभागी युवा महोत्सव में भाग लेंगे। इस महोत्सव में थियेटर में एकांकी (वन एक्ट प्ले) प्रहसन ( स्किट), मुखाभिनय ( माइम) मिमिक्री,संगीत में  समूह गान, एकल गान, शास्त्रीय संगीत, भारतीय एवं पश्च्त्या तथा गज़ल , फाइन आर्ट के रंगोली, मेहंदी,पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, फोटोग्राफी,पेंटिंग आदि,  लिटरेरी में भाषण, वाद-विवाद  एवं क्विज साथ ही नृत्य विधा में  लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होना है । 
पीजी वि0भा0 वि.0 से  लगभग 48 प्रतिभागी इस महोत्सव के हर विधा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने जा रही हैं । टीम के दलनायक डॉ0 सरिता सिंह एवं किट बॉय सोनू कुमार हैं। विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी श्री सुशील कुमार सिंह, संक़ायाध्यक्ष, छात्र कल्याण डॉ  मिथलेश कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ मुख्तार आलम, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ केदार सिंह, डॉ सुनील दुबे सेवानिवृत शिक्षक डॉ साम देव सिंह ने पूरी टीम को  बधाई और शुभकामनाएं देकर  रवाना किया।

0 Response to "हजारीबाग विनोभा भावे विश्वविद्यालय पीजी के छात्र झूमर प्रतियोगिता 2023 गिरिडीह के लिए हुए रवाना"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4