वेतनमान सहित अन्य समस्याओं को लेकर बैठक किया गया
रविवार, 24 दिसंबर 2023
Comment
अशोक कुमार मंडल करमाटांड़
आज 24 दिसंबर 2023 को झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई करमाटांड विधासागर जिला जामताड़ा की प्रखंड स्तरीय बैठक पिंडारी के मैदान मे हुई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के हीरालाल रवानी ने की वहीं मुख्य रूप से उपस्थित महासंघ एकीकृत मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह सदस्य समन्वय समिति के श्री नीलांबर मंडल उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के श्री नीलांबर मंडल ने कहा राज्य समिति की ओर से एक मांग वेतनमान सहित अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंका जा चूका है जिस कड़ी में विधानसभा का घेराव पूर्ण रूप से सफल रहा अब आगामी 28 दिसंबर से मुख्यमंत्री आवास घेराव का निर्णय लिया गया है। जिसको सभी सहायक अध्यापकों की ओर से सफल करना है जब तक माननीय मुख्यमंत्री अपना किया हुआ वादा वेतनमान का वादा पूरा नहीं करती है। तब तक मोर्चा की ओर से आंदोलन जारी रहेगा ।जरूरत पड़ा तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। जिसके लिए एक-एक सहायक अध्यापकों को भूमिका निभाना होगा। आंदोलन को सफल करने के लिए जिला से लेकर रांची जाने को तत्पर रहना होगा ।सर्व समिति से सबों ने अपना सहयोग आंदोलन में देने का निर्णय लिया ।ताकि वेतनमान का किया वादा सरकार पूरा कर सके। आज के बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के जिला सचिव सह समन्वय समिति सदस्य रविंद्र सिंह ,दुबे रजक प्रेम सागर मंडल मोतीलाल पंडित राजेंद्र टुडू बृजेश टुडू गोपाल मरांडी अब्दुल मोबिन महादेव मिस्त्री कामदेव मंडल गुलाम अरशद रूमा दास कल्पना दास उदय चंद बलवंत बसंत हंसदा शाहित अनेकों सहायक अध्यापक गण मौजूद थे।
0 Response to "वेतनमान सहित अन्य समस्याओं को लेकर बैठक किया गया"
एक टिप्पणी भेजें