-->
खुद को कानून के ऊपर समझते हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबूलाल ने....

खुद को कानून के ऊपर समझते हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबूलाल ने....

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आप को कानून के ऊपर समझते हैं। ईडी द्वारा नोटिस किए जाने के बाद भी मुख्यमंत्री ED कार्यालय नहीं पहुंचते हैं।

बोकारो:- बाबूलाल मरांडी शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोकारो निवास पर मीडिया के सामने हेमंत सरकार पर जमकर निशान सदा।

कहा कि झारखंड में विधि-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जनता खुद को असुरक्षित महसूस करती है।

केवल लूट-खसोट में लगी है सरकार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आप को कानून के ऊपर समझते हैं। ED द्वारा नोटिस किए जाने के बाद भी मुख्यमंत्री ED कार्यालय नहीं पहुंचते हैं।

एक ओर सरकार यह दावा कर रही है कि सरकार आपके द्वार पहुंच रही है, लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं मलेरिया प्रभावित गांव नहीं पहुंच पाए हैं। यह सरकार केवल लूट-खसोट में लगी हुई है।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर विरोधी दल के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, जिला अध्यक्ष भरत यादव, संजय त्यागी, जयदेव राय मुकुल ओझा, आरती राणा, लछमण नायक, अशोक पप्पु, माथुर मंडल, महेन्द्र राय, राजीव कंठ, पन्नलाल कांन्दू, अनिल सिंह, सनातन सिंह, गोलू उपाध्याय, अशोक शर्मा और अन्य नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "खुद को कानून के ऊपर समझते हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबूलाल ने...."

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4