-->
और अमन सिंह ने धनबाद जेल में रचा इतिहास..पहली बार किसी कैदी की हत्या हुई यहां

और अमन सिंह ने धनबाद जेल में रचा इतिहास..पहली बार किसी कैदी की हत्या हुई यहां


धनबाद : कुख्यात अपराधी अमन सिंह की अंततः धनबाद जेल में हत्या कर दी गई। उसने कुछ दिन पहले ही अपनी हत्या की आशंका जाहिर की थी शनिवार को अचानक धनबाद जेल में पगली घंटी बजी फिर क्या था प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जेल की ओर दौड़े।जेल में उसे गोली मार दी गई मृत्यु तो उसकी गोली लगने के तुरंत बाद ही हो गई लेकिन 
एसएनएमसीएच लाने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उसकी मृत्यु आधा दर्जन गोली लगने की वजह से हुई बताई गई है, गोली कैसे लगी, किसने चलाई और पूरे मामले में पुलिस पदाधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। धनबाद जेल के इतिहास में कैदी की हत्या की यह पहली घटना है। इस बारे में अभी तक प्रशासन या पुलिस सही स्थिति बताने में परहेज कर रही है पुलिस मामले की तरह में जाने की कोशिश कर रही है। अमन पर डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला भी चल रहा इसके अलावा वह हत्या रंगदारी के कई मामले में चिन्हित था कुछ दिन पहले उसने आशंका जाहिर कर दी थी कि उसकी हत्या हो सकती है।

0 Response to "और अमन सिंह ने धनबाद जेल में रचा इतिहास..पहली बार किसी कैदी की हत्या हुई यहां"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4