हजारीबाग विधायक मीडिया प्रतिनिधि व बटेश्वर मेहता ने भाजपा विधायक दल के नेता का किया स्वागत।
सोमवार, 4 दिसंबर 2023
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
झारखंड के भाजपा विधायक दल के नेता सह एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी का सोमवार को हजारीबाग आगमन हुआ। जहां हजारीबाग परिसदन सभागार परिसर में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने पौधा भेंटकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया की उनके पैतृक गृह क्षेत्र चंदनकियारी विधानसभा के अमर कुमार बाउरी विधायक हैं और उनके चंदनकियारी के विकास के साथ संपूर्ण झारखंड में भाजपा संगठन के मजबूती को लेकर अपना लगातार उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा की अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता बनाए जाने से भाजपा में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान विशेष रूप से हजारीबाग परिषद में अमर बावरी के स्वागत में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता, विधायक प्रतिनिधि विशाल वाल्मीकि, जिप सदस्य जीतन राम, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, पप्पू पासवान, मिकु पासवान, समाजसेवी सुनील कुमार सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहें ।
0 Response to "हजारीबाग विधायक मीडिया प्रतिनिधि व बटेश्वर मेहता ने भाजपा विधायक दल के नेता का किया स्वागत।"
एक टिप्पणी भेजें