सिंदरी मनोहरटांड मै निर्धनों एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
सोमवार, 11 दिसंबर 2023
Comment
सिंदरी:कड़ाके की ठंड में झरिया अंचल कार्यालय द्वारा वार्ड नंबर 53 के मनोहरटांड़ में गरीबों व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया. उक्त कंबल का वितरण अंचल अधिकारी के आदेश पर राजस्व कर्मचारी प्रदीप रजक के द्वारा किया गया. इस कार्य में सहयोग के लिए दीपक साव, अनुप सिंह, पंकज पान एवं दीपक बाउरी सक्रिय थे. मौके पर जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार भी मौजूद थे. उन्होंने बुजुर्गों और असहायों को समय पर कंबल उपलब्ध कराने के लिए सरकार की सराहना की. कुल 60 कम्बल वितरित किये गये। कंबल पाने वालों में छवि देवी, गोनी देवी, भीखू बनर्जी, सुशीला देवी, कैलो देवी, जानकी देवी, शिवलाल सिंह, पुटू बाउरी, गुनू बाउरी, शिवानी बाउरी, भवानी बाउरी आदि शामिल थीं.
0 Response to "सिंदरी मनोहरटांड मै निर्धनों एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया।"
एक टिप्पणी भेजें