-->
1 फरवरी से सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध

1 फरवरी से सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध

आदर्श ठाकरे,ब्यूरो चीफ
Mo.7723084586

व्यापारियों के साथ बैठक हुई बैठक में लिया गया निर्णय
 नगरपालिका परिषद कार्यालय सभाकक्ष में शनिवार को व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नपा अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने पॉलीथिन पर व्यापारियों के सुझाव जाने। 1 फरवरी से सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध अमल में लाए जाने के बारे में जानकारी दी। जिस पर सभी व्यापारियों ने हर संभव मदद किए जाने का भरोसा जताया है।
बैठक में नपाध्यक्ष ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का दायित्व सभी का है। बालाघाट को गंदगी मुक्त, प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ ही अब प्लॉस्टिक से मुक्ति का संकल्प भी लेना होगा। 1 फरवरी से शहर में सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर पूर्णत: पाबंदी होगी। विकल्प के रूप में कागज, कपड़े के थैलों का उपयोग कर सकते हैं। 
बैठक में व्यापारियों ने सुझाव दिए कि बाहरी लोग यहां आकर बाजार में प्लॉस्टिक का विक्रय कर देते हंै।
सभापति सुधीर चिले, वकील वाधवा, मानक बर्वे ने भी बताया कि प्रदूषण का प्रमुख कारण प्लॉस्टिक होता है।भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह ठाकुर ने बताया कि प्लॉस्टिक को जलाया जाए तो वायु प्रदूषण होता है। जमीन के भीतर दबा दिया जाए तो उर्वरता को प्रभावित करता है। 
उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अगर प्रयास करें तो हर परिस्थितियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके अलावा बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह ठाकुर, सभापति सुधीर चिले, वकील वाधवा, मानक बर्वे, पार्षद समीर जायसवाल, रैना सुराना, नेता प्रतिपक्ष कारो लिल्हारे, केवल सोनेकर, विनय बोपचे, खगेश कावरे, धीरज सुराना, राजू क्षत्रिय, सोहेल खान सहित अन्य मौजूद थे।





0 Response to "1 फरवरी से सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4