प्रखंड मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया गया बिरसा किसान रथ को रवाना
सोमवार, 15 जनवरी 2024
Comment
देवघर- झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम बिरसा किसान रथ को देवघर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष गुलाब यादव एवं उपाध्यक्ष विपिन यादव, जिला कृषि पदाधिकारी कमल कुमार कुजूर एवं जिला परिषद सदस्य मधु देवी द्वारा हरी झंडी दिखाकर विभिन्न पंचायत के लिए कृषि जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया रथ को रवाना। प्रथम तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर ने बताया कि बिरसा किसान रथ कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में गांव-गांव ,पंचायत -पंचायत घूम कर किसानों को जागरूक करने के लिए निकला गया है, जिसमें कृषि, आत्मा, उद्यान ,भूमि संरक्षण, मत्स्य विभाग ,डेयरी, गव्य एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के कृषि कार्यों से संबंधित जानकारी किसानों को दी जा रही है ।मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक सुषमा कुमारी ,किसान मित्र गौतम राय, झारखंडी यादव, दिलीप यादव, जमाल अंसारी ,सरजू यादव ,विनोद यादव ,सनिज कुमार देव ,राजेश कुमार ,अमित कुमार गौरव, बालेश्वर यादव, पूर्व उप प्रमुख बासुकी दास, मुखिया ललन कुमार राय आदि उपस्थित थे। आज गिद्धनी, संकरी, सरसा, टाभाघाट, मानिकपुर,केनमन काठी, खोरीपानन अंधरी गादर, ग्वालबडिया ,पुनासी, कोकरी बाक, धरवाडीह आदि पंचायत में रथ का परिचालन किया गया।
0 Response to "प्रखंड मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया गया बिरसा किसान रथ को रवाना"
एक टिप्पणी भेजें